Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

करमता भाजी खाने से एक ही परिवार के 10 सदस्य बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम कड़ारी में करमता भाजी का सेवन करने के बाद एक ही परिवार के 10 सदस्य फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। अचानक तबीयत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां समय पर उपचार मिलने से उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है। चिकित्सकों के अनुसार सभी मरीज अब खतरे से बाहर हैं।

  • भाजी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्यों ने 16 जून की रात भोजन के साथ करमता भाजी का सेवन किया था। इसके बाद अगले दिन सुबह उन्हें पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं होने लगीं। देखते ही देखते परिवार के कई सदस्यों की हालत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दारंग ले जाया गया।

  • प्राथमिक उपचार के बाद चांपा रेफर

स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सभी मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा रेफर किया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में मरीजों का उपचार शुरू किया गया और लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी गई।

  • समय पर इलाज से सभी की हालत में सुधार

डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक-दो लोगों में हल्के लक्षण शेष हैं। सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है और किसी प्रकार का खतरा नहीं है। समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से बड़ी अनहोनी टल गई।

  • प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक उपचार और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं गुरुवार को एसडीएम पवन कोसमा ने डॉक्टर नवल किशोर ध्रुव के साथ अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

  • सावधानी बरतने की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जंगली या अपरिचित भाजी एवं खाद्य पदार्थों का सेवन सावधानीपूर्वक करें। खाद्य पदार्थों की सही पहचान और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने से इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सकता है।

Latest

CM विजय ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, वीडियो वायरल

चेन्नई: तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और सुपरस्टार से राजनेता...

Don't miss

CM विजय ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, वीडियो वायरल

चेन्नई: तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और सुपरस्टार से राजनेता...

कतर धमाके में 12 भारतीयों की मौत, PoK पर पाकिस्तान को सख्त अल्टीमेटम और अमेरिका से बड़ी डील!

नई दिल्ली: भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने आज एक बेहद महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें वैश्विक मंचों पर भारत के बढ़ते कदम,...

CM विजय ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, वीडियो वायरल

चेन्नई: तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और सुपरस्टार से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि...

नक्सलवाद के बाद अब ‘अवैध घुसपैठ’ पर प्रहार: गृह मंत्री अमित शाह का नया मिशन, ‘3D रणनीति’ से होगा एक्शन

नई दिल्ली। नक्सलवाद के मोर्चे पर देश में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद, अब केंद्र सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए...