Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

अमृत भारत स्टेशन योजना: सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का 17 जुलाई को होगा लोकार्पण, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

रायपुर, 16 जुलाई। छत्तीसगढ़ के लिए रेल विकास के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ने जा रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से विकसित सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से उद्घाटन समारोह का औपचारिक आमंत्रण दिया गया।

गुरुवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में रायपुर मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) दयानंद ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दोनों रेलवे स्टेशनों पर किए गए अधोसंरचना विकास, आधुनिक यात्री सुविधाओं और स्टेशन के नए स्वरूप को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय रेलवे आज व्यापक परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। देशभर के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं और विश्वस्तरीय अधोसंरचना से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूती मिल रही है।उन्होंने कहा कि रेलवे केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विकास, व्यापार, पर्यटन और रोजगार का महत्वपूर्ण आधार है। रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा, नए रोजगार के अवसर पैदा करेगा और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देगा। सरोना और बालोद रेलवे स्टेशनों के उन्नयन से यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। बेहतर रेल संपर्क से प्रदेश में निवेश, उद्योग, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं आम नागरिकों का आवागमन भी पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।

गौरतलब है कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को आधुनिक, स्वच्छ, सुरक्षित और यात्री-अनुकूल बनाकर देश की परिवहन व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

Latest

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने संभाला पदभार, जल्द होगी Joint CEO और Deputy CEO की नियुक्ति

अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में प्रशासनिक व्यवस्था...

CG Murder Case: थप्पड़ का बदला लेने के लिए नाबालिग ने की सुपरवाइजर की हत्या, CCTV से खुला राज; बिलासपुर में सनसनी

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर...

Disha Salian Case: दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा...

Don't miss

J&K Politics: BJP का उमर अब्दुल्ला सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सुनील शर्मा ने दी इस्तीफे की चुनौती

श्रीनगर, 2 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी...

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने संभाला पदभार, जल्द होगी Joint CEO और Deputy CEO की नियुक्ति

अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ट्रस्ट के पहले...

CG Murder Case: थप्पड़ का बदला लेने के लिए नाबालिग ने की सुपरवाइजर की हत्या, CCTV से खुला राज; बिलासपुर में सनसनी

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक 16 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस...

Disha Salian Case: दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला करीब छह साल बाद एक बार फिर चर्चा में आ...