Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

वीरेंद्र सिंह राजपूत को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे वीरेंद्र सिंह तोमर

रायपुर/धमधा। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने परपोडी (धमधा) निवासी वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह राजपूत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वे स्वर्गीय राजपूत की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

तेरहवीं कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए तोमर ने कहा कि स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह राजपूत एक सरल, मिलनसार और समाजहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा सामाजिक एकता, पारिवारिक मूल्यों और जनसेवा के लिए समर्पित किया। समाज के किसी भी सदस्य पर संकट आने पर वे सबसे पहले सहयोग के लिए आगे बढ़ते थे। उनका व्यवहार, सेवा भावना और सामाजिक सक्रियता सदैव लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक ताकत ऐसे ही समर्पित लोगों से होती है, जो बिना किसी स्वार्थ के समाज को जोड़ने और उसकी प्रगति के लिए निरंतर कार्य करते हैं। स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह राजपूत का निधन केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे राजपूत समाज के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई सहज संभव नहीं है।

इस दौरान तोमर ने स्वर्गीय राजपूत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी धर्मपत्नी शारदा राजपूत, सुपुत्र देवेंद्र सिंह राजपूत एवं नागेंद्र सिंह राजपूत से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया। उन्होंने कहा कि पूरा समाज इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

कार्यक्रम में क्षत्रिय करणी सेना के राजसिंह हाड़ा, प्रभात सिंह एवं अमित सिंह भी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह राजपूत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी पुण्य स्मृति को नमन किया।

इस अवसर पर श्री तोमर ने खेलावन सिंह, गौकरण सिंह, भोला सिंह, सोनू सिंह, रमेश सिंह, योगेश सिंह, पिंटू सिंह, रौनक सिंह, लक्की सिंह सहित बैस परिवार के अन्य सदस्यों एवं उपस्थित समाजजनों से आत्मीय भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

तेरहवीं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, परिजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह राजपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके समाज के प्रति योगदान को याद किया।

Latest

Soma Dewangan Arrested: महापौर मीनल चौबे से जुड़े वीडियो केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महापौर मीनल चौबे...

CGPSC भर्ती घोटाला मामले में ED की जांच तेज, करीब 30 लोगों को पूछताछ का नोटिस

रायपुर, 5 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC)...

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने संभाला पदभार, जल्द होगी Joint CEO और Deputy CEO की नियुक्ति

अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में प्रशासनिक व्यवस्था...

CG Murder Case: थप्पड़ का बदला लेने के लिए नाबालिग ने की सुपरवाइजर की हत्या, CCTV से खुला राज; बिलासपुर में सनसनी

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर...

Don't miss

Disha Salian Case: दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा...

Soma Dewangan Arrested: महापौर मीनल चौबे से जुड़े वीडियो केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महापौर मीनल चौबे से संबंधित एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले...

CGPSC भर्ती घोटाला मामले में ED की जांच तेज, करीब 30 लोगों को पूछताछ का नोटिस

रायपुर, 5 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) से जुड़े कथित भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच तेज कर...

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने संभाला पदभार, जल्द होगी Joint CEO और Deputy CEO की नियुक्ति

अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ट्रस्ट के पहले...