Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

करणी सेना ने ममता द्विवेदी को सौंपी गई सनातन प्रकोष्ठ की कमान, संगठन विस्तार तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय करणी सेना ने संगठन के विस्तार की प्रक्रिया को तेज करते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों को सक्रिय करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में ममता द्विवेदी को संगठन के सनातन प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी के लिए चुना गया है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं किसान नेता वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने की कवायद चल रही है। इसी के तहत ममता द्विवेदी को सनातन प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है।

ममता द्विवेदी मूल रूप से रायपुर की रहने वाली हैं और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। शिक्षक के रूप में उनका अनुभव रहा है। संगठन की ओर से उन्हें दी गई नई जिम्मेदारी के तहत प्रदेश में सनातन प्रकोष्ठ की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि संगठन को प्रदेशभर में मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। इन प्रकोष्ठों में आने वाले समय में पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि संगठन की गतिविधियों को और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने कहा कि ममता द्विवेदी की नियुक्ति संगठन के विस्तार की इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। आगामी दिनों में अन्य प्रकोष्ठों में भी जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।

Latest

Don't miss

कांकेर में झाड़फूंक के नाम पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, अस्पताल की जांच में 5 महीने की गर्भवती होने का खुलासा

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में झाड़फूंक और इलाज के बहाने 14 वर्षीय नाबालिग के कथित यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है।...

दशहरे से पहले रावण दहन विवाद ने पकड़ा जोर, रामलीला समितियों को पत्र भेजने का दावा

विजयादशमी के मौके पर रावण दहन की परंपरा को लेकर उज्जैन में नया विवाद सामने आया है। इस मामले में क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ ने...

नवरात्रि और दशहरा समाज को देते हैं सद्भाव का संदेश, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने की विश्व कल्याण की कामना

रायपुर। शारदीय नवरात्रि और विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने सभी...