Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

संगठन विस्तार और सवर्ण महापंचायत पर चर्चा, रायपुर में जुटे क्षत्रिय करणी सेना के युवा

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना के संगठन को छत्तीसगढ़ में और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर लगातार रणनीति तैयार की जा रही है। इसी सिलसिले में सरगुजा से क्षत्रिय करणी सेना के युवा पदाधिकारी रायपुर पहुंचे। इस दौरान संगठन के विस्तार, आगामी योजनाओं और सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। रायपुर में इन युवाओं को क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ अध्यक्ष तथा किसान नेता वीरेंद्र सिंह तोमर ने मार्गदर्शन दिया।

सरगुजा से क्षत्रिय करणी सेना के हिमांशु सिंह सोलंकी, तरुण सिंह, अमन सिंह, सत्यम सिंह और मंजीत चौधरी रायपुर पहुंचे। उनके आगमन पर छत्तीसगढ़ अध्यक्ष एवं किसान नेता वीरेंद्र सिंह तोमर ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान सरगुजा के पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर तैयार की गई अपनी भविष्य की कार्ययोजना भी वीरेंद्र सिंह तोमर के समक्ष प्रस्तुत की।

बैठक में संगठन के विस्तार के साथ युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने और सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर पर संचालित करने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। सरगुजा में क्षत्रिय करणी सेना द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। संगठन की आगामी गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी विस्तार से रणनीति तैयार की गई।

इस दौरान 20 सितंबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान में क्षत्रिय करणी सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत के नेतृत्व में यूजीसी रोलबैक आंदोलन के तहत आयोजित सवर्ण महापंचायत को लेकर भी चर्चा हुई। महापंचायत में छत्तीसगढ़ की सहभागिता को लेकर रणनीति पर विचार किया गया। प्रदेश से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और संगठन के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से जोड़ने के संबंध में भी चर्चा हुई।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर लगातार सक्रियता बढ़ाने के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। युवाओं की सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय के माध्यम से संगठन को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति बनी।

Latest

Don't miss

दशहरे से पहले रावण दहन विवाद ने पकड़ा जोर, रामलीला समितियों को पत्र भेजने का दावा

विजयादशमी के मौके पर रावण दहन की परंपरा को लेकर उज्जैन में नया विवाद सामने आया है। इस मामले में क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ ने...

नवरात्रि और दशहरा समाज को देते हैं सद्भाव का संदेश, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने की विश्व कल्याण की कामना

रायपुर। शारदीय नवरात्रि और विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने सभी...

मां दुर्गा से की पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना, नवरात्रि हादसों पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने जताया दुख

रायपुर। शारदीय नवरात्रि के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए दर्दनाक हादसों ने त्योहार के माहौल को गमगीन कर दिया है। इन घटनाओं...