Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

बलौदाबाजार में जुआ-सट्टे पर पुलिस का शिकंजा सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार जुआ खेल रहे 4 भी पकड़े गए

बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र में जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सट्टा-पट्टी लिखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं ग्राम लकड़िया में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है। दोनों कार्रवाई में पुलिस ने नकदी समेत जुआ-सट्टे से जुड़ी सामग्री जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में जुआ और सट्टा संचालित होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर साइबर सेल और पलारी थाना पुलिस की टीम को कार्रवाई के लिए लगाया गया था। टीम ने सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर यह कार्रवाई की।

बिनोरी में सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया आरोपी

पुलिस टीम ने ग्राम बिनोरी में दबिश दी, जहां एक व्यक्ति को कथित तौर पर सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2,150 रुपये नकद, सट्टा-पट्टी और हिसाब-किताब से संबंधित कागजात बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ-सट्टा अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

लकड़िया में जुआ खेलते 4 लोग गिरफ्तार

वहीं दूसरी कार्रवाई ग्राम लकड़िया के अंबेडकर चौक में की गई। पुलिस के अनुसार, यहां सार्वजनिक स्थान पर चार लोग जुआ खेलते हुए मिले। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों को पकड़ लिया और जुआ खेलने में इस्तेमाल सामग्री के साथ संबंधित रकम जब्त की।

पलारी पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सूचना मिलने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टे से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।

Latest

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा, बीजेपी का कोई नहीं भरोसा’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने...

Don't miss

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा, बीजेपी का कोई नहीं भरोसा’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने...

कांकेर में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने बाईपास पर किया चक्काजाम; लाइट और स्पीड ब्रेकर की मांग

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। नंदनमारा के पास...

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा, बीजेपी का कोई नहीं भरोसा’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए चुनावी प्रक्रिया और वोट चोरी के मुद्दे पर...

कांकेर में झाड़फूंक के नाम पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, अस्पताल की जांच में 5 महीने की गर्भवती होने का खुलासा

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में झाड़फूंक और इलाज के बहाने 14 वर्षीय नाबालिग के कथित यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है।...