Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

शराब के नशे में पिता-पुत्र में विवाद, टांगिया से हमला कर बेटे की हत्या; आरोपी हिरासत में

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शराब के नशे में हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। जिला मुख्यालय के कुम्हरास गांव में पिता ने अपने बेटे पर टांगिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। कुम्हरास निवासी वेट्टी लक्ष्मण शराब के नशे में घर के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान उसके पिता वेट्टी हड़मा जंगल से लकड़ी काटकर घर लौटे। बेटे के नशे में होने और विवाद करने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

विवाद बढ़ा तो टांगिया से किया हमला

बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ता चला गया। इसी बीच गुस्से में पिता ने पास रखी टांगिया से बेटे पर हमला कर दिया। हमले में लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस टीम देर रात घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छोटी-छोटी बातों पर होता था विवाद

परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिता-पुत्र के बीच पहले भी छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद और मारपीट होती रहती थी। रविवार रात भी शराब के नशे में शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया और मामला हिंसक हो गया।

बताया गया है कि परिवार पहले से ही एक बेटे की बीमारी के चलते मौत का दुख झेल चुका है। वहीं, बेटी की शादी हो चुकी है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

आरोपी पिता हिरासत में, पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस घटना के कारणों, विवाद की पूरी परिस्थितियों और वारदात में इस्तेमाल हथियार समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद कुम्हरास गांव में भी शोक और सन्नाटे का माहौल है।

Latest

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा, बीजेपी का कोई नहीं भरोसा’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने...

Don't miss

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा, बीजेपी का कोई नहीं भरोसा’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने...

कांकेर में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने बाईपास पर किया चक्काजाम; लाइट और स्पीड ब्रेकर की मांग

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। नंदनमारा के पास...

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा, बीजेपी का कोई नहीं भरोसा’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए चुनावी प्रक्रिया और वोट चोरी के मुद्दे पर...

कांकेर में झाड़फूंक के नाम पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, अस्पताल की जांच में 5 महीने की गर्भवती होने का खुलासा

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में झाड़फूंक और इलाज के बहाने 14 वर्षीय नाबालिग के कथित यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है।...