Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

अंबिकापुर में BJP नेता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भिड़े, विवाद के बाद दोनों पक्षों पर FIR

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भाजपा नेता धीरज सिंह और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के बीच हुआ विवाद अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग FIR दर्ज की गई है। एक ओर आकांक्षा टोप्पो की शिकायत पर भाजपा नेता धीरज सिंह के खिलाफ जातिगत गाली-गलौज, धमकी समेत एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा की शिकायत पर आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद के खिलाफ सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और विवादित सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

कलाकेंद्र मैदान के पास हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, रविवार को अंबिकापुर के कलाकेंद्र मैदान के पास भाजपा नेता धीरज सिंह और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आकांक्षा टोप्पो ने धीरज सिंह पर हमला करने की कोशिश करने, रास्ता रोकने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

विवाद के बाद आकांक्षा टोप्पो कलेक्ट्रेट चौक स्थित एक होटल पहुंचीं। सूचना मिलने पर सीएसपी राहुल बंसल मौके पर पहुंचे और भाजपा नेता धीरज सिंह को पुलिस वाहन से कोतवाली थाने ले जाया गया। धीरज सिंह को थाने ले जाने की जानकारी मिलते ही भाजपा से जुड़े कई नेता और कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए।

धीरज सिंह के खिलाफ इन धाराओं में FIR

आकांक्षा टोप्पो की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने धीरज सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(1), 78(1) और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1) के तहत अपराध दर्ज किया है। शिकायत में जातिगत गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

FIR की जानकारी के बाद थाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

धीरज सिंह के खिलाफ FIR दर्ज होने की जानकारी सामने आने के बाद बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंच गए। उन्होंने दूसरे पक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान थाने में काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही और पुलिस अधिकारियों के साथ भाजपा नेताओं की बहस की बात भी सामने आई है।

भाजपा नेताओं की ओर से आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद के खिलाफ पहले भी शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा ने सरगुजा आईजी को दिए आवेदन में आरोप लगाया था कि दोनों सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो और पोस्ट साझा कर रहे हैं, जिनसे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।

आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद पर भी केस

शैलेंद्र शर्मा के आवेदन पर पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद के खिलाफ भी FIR दर्ज की है। दोनों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1), 352 और 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत में सोशल मीडिया पर राजनेताओं को लेकर विवादित वीडियो और पोस्ट साझा करने तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस अब इस शिकायत में लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है।

दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर में सोशल मीडिया से शुरू हुआ विवाद अब दो अलग-अलग FIR तक पहुंच चुका है। एक मामले में भाजपा नेता धीरज सिंह आरोपी हैं, जबकि दूसरे मामले में आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ है।

पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में सामने आए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही विवाद की वास्तविक परिस्थितियां और आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।

Latest

गरियाबंद: कॉलेज की समस्याओं को लेकर ABVP का घेराव, 10 सूत्रीय मांगों पर अड़े विद्यार्थी

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग स्थित पंडित...

Don't miss

गरियाबंद: कॉलेज की समस्याओं को लेकर ABVP का घेराव, 10 सूत्रीय मांगों पर अड़े विद्यार्थी

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग स्थित पंडित...

महाआरती में शामिल हुए करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर, मां दुर्गा से की मंगलकामना

रायपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित आरडीए कॉलोनी में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यहां संघर्षशील...

उड़ान भरने से पहले Emirates की फ्लाइट से टकराया पक्षी, नोज कोन को नुकसान; दिल्ली-दुबई उड़ान में देरी

नई दिल्ली। दिल्ली से दुबई जाने वाली एमिरेट्स की फ्लाइट EK 517 बर्ड स्ट्राइक की घटना के बाद देरी से रवाना होने की स्थिति...

रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। खरसिया चौकी...