Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

रायपुर बना आध्यात्म का केंद्र, 71 साल बाद खरतरगच्छ परंपरा को मिला नया आचार्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज आध्यात्म, तप और त्याग की अनुपम आभा से आलोकित हो उठी। बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम में आयोजित जैन समाज के ऐतिहासिक आचार्य पदारोहण महोत्सव में विनय कुशल मुनि को खरतरगच्छ परंपरा के नए आचार्य पद पर प्रतिष्ठित किया गया। इस अवसर को विशेष बनाते हुए 71 वर्षों बाद किसी संत को यह सर्वोच्च पद प्रदान किया गया है, जिससे देशभर के जैन समाज में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण है।देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने रायपुर पहुंचे। समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आज रायपुर की धरती आध्यात्म की धरती बन गई है। उन्होंने कहा कि आचार्य कोई मात्र पद नहीं, बल्कि तप, त्याग, साधना और आत्मसंयम की सर्वोच्च साधना का प्रतीक है। जैन संतों ने सदैव समाज को शांति, अहिंसा और मानवता का संदेश दिया है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि त्याग, तपस्या और आत्मज्ञान का ऐसा अद्भुत उदाहरण दुर्लभ है। उन्होंने विरागमुनि महाराज की 169 दिनों तक केवल गर्म पानी पर आधारित तपस्या का उल्लेख करते हुए इसे असाधारण आत्मसंयम की मिसाल बताया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इतने बड़े संतों और महापुरुषों की उपस्थिति से पूरा छत्तीसगढ़ धन्य हुआ है। उन्होंने संत समाज से प्रदेश की सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया।

महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, मंगल पाठ, पूजा-विधि और जयघोषों से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने इस अवसर को अपने जीवन का सौभाग्य बताते हुए बड़ी संख्या में सहभागिता की।महोत्सव के दूसरे दिन हंसभद्र मुनिजी ने अपनी विलक्षण स्मरण शक्ति का प्रदर्शन करते हुए सहस्त्रावधान की अद्भुत प्रस्तुति दी। उन्होंने एक हजार शब्दों को याद रखकर क्रमवार प्रस्तुत किया, जिसकी उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है।

26 साधुओं और 16 साध्वियों की पावन निश्रा में आयोजित यह तीन दिवसीय महोत्सव धर्म, तप, साधना और भक्ति का अद्वितीय संगम बना हुआ है। रायपुर में आयोजित यह ऐतिहासिक आयोजन जैन समाज के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो रहा है।

Latest

Soma Dewangan Arrested: महापौर मीनल चौबे से जुड़े वीडियो केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महापौर मीनल चौबे...

CGPSC भर्ती घोटाला मामले में ED की जांच तेज, करीब 30 लोगों को पूछताछ का नोटिस

रायपुर, 5 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC)...

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने संभाला पदभार, जल्द होगी Joint CEO और Deputy CEO की नियुक्ति

अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में प्रशासनिक व्यवस्था...

CG Murder Case: थप्पड़ का बदला लेने के लिए नाबालिग ने की सुपरवाइजर की हत्या, CCTV से खुला राज; बिलासपुर में सनसनी

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर...

Don't miss

Disha Salian Case: दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा...

Soma Dewangan Arrested: महापौर मीनल चौबे से जुड़े वीडियो केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महापौर मीनल चौबे से संबंधित एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले...

CGPSC भर्ती घोटाला मामले में ED की जांच तेज, करीब 30 लोगों को पूछताछ का नोटिस

रायपुर, 5 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) से जुड़े कथित भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच तेज कर...

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने संभाला पदभार, जल्द होगी Joint CEO और Deputy CEO की नियुक्ति

अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ट्रस्ट के पहले...