Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

धर्मेंद्र प्रधान के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा तंज, NEET के दिवंगत छात्रों के नाम गिनाकर सरकार को घेरा

नई दिल्ली:देश में चल रहे NEET परीक्षा विवाद और पेपर लीक मामलों को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर हमलावर है। इसी कड़ी में, शुक्रवार (26 जून 2026) को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के 57वें जन्मदिन पर एक बेहद तीखा और भावुक तंज कसा।

पीएम मोदी के बधाई संदेश पर दिया जवाब

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था— “केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को लागू करने की दिशा में सराहनीय प्रयास कर रहे हैं, जो भारत को ज्ञान, सीखने और नवाचार का केंद्र बनाने का प्रयास करती है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

प्रधानमंत्री के इसी पोस्ट को री-ट्वीट (रिप्लाई) करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सीधे शिक्षा मंत्री को निशाना बनाया। उन्होंने लिखा:

पवन खेड़ा ने अपने इस पोस्ट में उन 14 NEET अभ्यर्थियों और छात्रों के नामों की सूची साझा की, जिन्होंने कथित तौर पर परीक्षा के दबाव या इस विवाद से जुड़े तनाव के कारण अपनी जान गंवा दी।

राहुल गांधी ने भी मांगा इस्तीफा, लगाया गंभीर आरोप

इससे ठीक एक दिन पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला था। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सत्ता के अहंकार में डूबी मोदी सरकार अब उन छात्रों को ‘आतंकवादी’ कह रही है जो सिर्फ अपने अधिकारों और पारदर्शी परीक्षाओं की मांग कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने मांग की कि बार-बार पेपर लीक होने और देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेलने की जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री को देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

विवादों के साए में हुई परीक्षा

गौरतलब है कि NEET-UG 2026 परीक्षा के आयोजन के बाद से ही पेपर लीक और धांधली के गंभीर आरोप लग रहे हैं। हालांकि, विपक्ष के कड़े विरोध के बीच 21 जून को NEET की री-एग्जामिनेशन (पुनः परीक्षा) देश और विदेश के कई केंद्रों पर आयोजित की गई, लेकिन इस पूरे मुद्दे को लेकर छात्रों का गुस्सा और राजनीतिक घमासान अब भी चरम पर है।

Latest

Don't miss

दशहरे से पहले रावण दहन विवाद ने पकड़ा जोर, रामलीला समितियों को पत्र भेजने का दावा

विजयादशमी के मौके पर रावण दहन की परंपरा को लेकर उज्जैन में नया विवाद सामने आया है। इस मामले में क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ ने...

नवरात्रि और दशहरा समाज को देते हैं सद्भाव का संदेश, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने की विश्व कल्याण की कामना

रायपुर। शारदीय नवरात्रि और विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने सभी...

मां दुर्गा से की पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना, नवरात्रि हादसों पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने जताया दुख

रायपुर। शारदीय नवरात्रि के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए दर्दनाक हादसों ने त्योहार के माहौल को गमगीन कर दिया है। इन घटनाओं...