Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

रामगढ़ सड़क हादसा: ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल

रामगढ़ (झारखंड): रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर लारी गांव के पास गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पिकअप में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, सभी मृतक ताशा पार्टी के सदस्य थे, जो मुहर्रम कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही पिकअप वाहन लारी बुध बाजार के पास होटल सम्राट के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायल युवक को पहले रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रांची स्थित RIMS रेफर कर दिया।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, हालांकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।

मृतकों की पहचान में सामने आया है कि दो लोग रजरप्पा थाना क्षेत्र के मारंगमरचा गांव और पांच लोग कुजू के बलसगरा गांव के रहने वाले थे। सभी की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शुक्रवार सुबह तक मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा।स्थानीय ग्रामीणों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण लगाने तथा पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था और भारी वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Latest

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने संभाला पदभार, जल्द होगी Joint CEO और Deputy CEO की नियुक्ति

अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में प्रशासनिक व्यवस्था...

CG Murder Case: थप्पड़ का बदला लेने के लिए नाबालिग ने की सुपरवाइजर की हत्या, CCTV से खुला राज; बिलासपुर में सनसनी

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर...

Disha Salian Case: दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा...

Don't miss

J&K Politics: BJP का उमर अब्दुल्ला सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सुनील शर्मा ने दी इस्तीफे की चुनौती

श्रीनगर, 2 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी...

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने संभाला पदभार, जल्द होगी Joint CEO और Deputy CEO की नियुक्ति

अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ट्रस्ट के पहले...

CG Murder Case: थप्पड़ का बदला लेने के लिए नाबालिग ने की सुपरवाइजर की हत्या, CCTV से खुला राज; बिलासपुर में सनसनी

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक 16 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस...

Disha Salian Case: दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला करीब छह साल बाद एक बार फिर चर्चा में आ...