Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

‘सत्र के पहले कार्रवाई का ढकोसला’— करणी सेना के राज शेखावत और वीरेंद्र सिंह तोमर का सरकार पर हमला

रायपुर/कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड को लेकर एक बार फिर प्रदेश की राजनीति और सामाजिक संगठनों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। 19 जुलाई को प्रस्तावित श्रद्धांजलि सभा से पहले क्षत्रिय करणी सेना ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराते हुए अपने आंदोलन को आगे बढ़ाने के संकेत दिए हैं।

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर पहले ही “कोरिया न्याय यात्रा” के दौरान मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। संगठन का कहना है कि 19 जुलाई को प्रस्तावित श्रद्धांजलि सभा पीड़ित परिवार की सहमति से आयोजित की जाएगी।

हाल ही में अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लाइव आए वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं, समाज के लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक संगठन का संघर्ष जारी रहेगा।

पुलिस विभाग में फेरबदल

इस बीच राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए रवि कुमार कुर्रे की जगह आईपीएस हरीश राठौर को कोरिया जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया है। हरीश राठौर इससे पहले मुख्यमंत्री सुरक्षा में एसपी के पद पर कार्यरत थे। यह बदलाव 10 जुलाई को जारी आईपीएस तबादला सूची के तहत किया गया, जिसमें राज्य के 24 अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ।

इसके अलावा, सोनहत थाना प्रभारी विनोद पासवान का भी तबादला कर उन्हें नारायणपुर भेजा गया है। उनका नाम 8 जुलाई को जारी निरीक्षकों की स्थानांतरण सूची में शामिल था।

विधानसभा सत्र के बीच बढ़ा राजनीतिक दबाव

सोमवार से शुरू हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के बीच यह मामला एक बार फिर चर्चा में है। विपक्ष के इस मुद्दे को सदन में उठाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, करणी सेना का कहना है कि यदि पीड़ित परिवार चाहेगा तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और 19 जुलाई को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

गौरतलब है कि 29 जून को आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान भी बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने पहुंचकर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। अब 19 जुलाई के कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर सभी की नजरें कोरिया जिले पर टिकी हुई हैं।

भौगोलिक परिस्थिति और घटनाचक्र

  • छत्तीसगढ़ के उत्तर – पश्चिमी भाग में कोरिया जिला स्थित है.
  • कोरिया जिला सरगुजा सँभाग अँतर्गत आता है.
  • बैकुंठपुर में जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है.
  • बैकुंठपुर से उत्तर – पश्चिम दिशा में सोनहत थाना स्थित है.
  • देश में चर्चित तिहरा हत्या काँड़ इसी सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई (कटगोड़ी) गाँव में हुआ था.
  • जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से उत्तर – पश्चिम दिशा की ओर घटनास्थल पड़ता है.
  • घटनास्थल की दूरी बैकुंठपुर से तकरीबन 30 किमी है.
  • 16 जून 2026 की रात को जनपद पँचायत सोनहत के पूर्व उपाध्यक्ष भरत उर्फ़ लल्ला सिंह गहरवार जिंदा जला दिए गए थे.
  • उनके साथ ही नागेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह भी जिंदा जल मरे थे.
  • गँभीर रुप से घायल योगेंद्रसिंह चौहान (65), मयंँक सिंह इस हत्याकाँड़ में किसी तरह बचे थे.
  • मामले की पुलिस रपट सोनहत थाना में 17 जून 2026 को दर्ज की गई थी.
  • रपट अनुसार 25 – 30 आरोपियों ने इस हत्याकाँड़ को अँजाम दिया था.
  • अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी नामक आरोपियों को सोनहत पुलिस ने 17 जून को गिरफ्तार किया था.
  • 20 जून 2026 को मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, निशान त्रिपाठी नामक आरोपियों ने मनेंद्रगढ़ कोतवाली में आत्मसमर्पण किया था.
  • 23 जून को पुलिस ने मनीष त्रिपाठी, जितेंद्र त्रिपाठी, अनिल तिवारी को गिरफ्तार किया था.
  • मामले में पुलिस पर ढीली कार्रवाई करने सहित शासन – प्रशासन पर गँभीर आरोप लगते रहे हैं.
  • कोरिया की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुश्री सुरेखा चौबे पर किसी तरह का एक्शन नहीं लिया जाना चर्चा का विषय है.

Latest

13 दिनों में ₹13,000 सस्ती हुई चांदी, सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट...

आईटीआई माना में 15-16 जुलाई को होगी तारमिस्त्री परीक्षा, विभाग ने पूरी की तैयारियां

रायपुर। राजधानी रायपुर में जुलाई 2026 की तारमिस्त्री परीक्षा...

Don't miss

13 दिनों में ₹13,000 सस्ती हुई चांदी, सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट...

आईटीआई माना में 15-16 जुलाई को होगी तारमिस्त्री परीक्षा, विभाग ने पूरी की तैयारियां

रायपुर। राजधानी रायपुर में जुलाई 2026 की तारमिस्त्री परीक्षा...

13 दिनों में ₹13,000 सस्ती हुई चांदी, सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कीमती धातुओं के...

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में सीटों को लेकर खींचतान तेज, इमरान मसूद के तेवरों के पीछे 143 सीटों का गणित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में नए समीकरण बनने लगे हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच गठबंधन...

दतिया में आशुतोष तिवारी के नामांकन के दौरान भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने थामा हाथ

दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सोमवार को भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने नामांकन दाखिल किया। इस...