Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

MSP पर 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर भोपाल में किसानों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस की ओर बढ़ने की कोशिश सुरक्षा बढ़ाई गई

भोपाल। मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर मूंग की 100 प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन मंगलवार को राजधानी भोपाल में उग्र हो गया। बड़ी संख्या में किसान सड़कों पर उतर आए और मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने का प्रयास किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी बसों पर चढ़ गए, जिससे शहर के कई इलाकों में तनावपूर्ण स्थिति और लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर किसानों को रोकने की कोशिश की। हालांकि, किसानों का जत्था लगातार आगे बढ़ने का प्रयास करता रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

खरीदी सीमा को लेकर किसानों में नाराजगी

किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा तय की गई मूंग खरीदी की सीमा वास्तविक उत्पादन के अनुरूप नहीं है। उनका आरोप है कि एक एकड़ में औसतन 4 से 5 क्विंटल मूंग का उत्पादन होता है, लेकिन निर्धारित खरीदी सीमा के कारण उनकी पूरी उपज समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदी जा रही। किसानों ने सरकार से MSP पर उनकी संपूर्ण उपज खरीदने की मांग की है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान

राजधानी में बने हालात के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और उनकी समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाएगा।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने की अपील की है।फिलहाल राजधानी भोपाल में स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। सरकार और किसानों के बीच वार्ता की संभावनाओं पर भी सभी की निगाहें टिकी हैं।

Latest

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा, बीजेपी का कोई नहीं भरोसा’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने...

Don't miss

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा, बीजेपी का कोई नहीं भरोसा’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने...

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा, बीजेपी का कोई नहीं भरोसा’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए चुनावी प्रक्रिया और वोट चोरी के मुद्दे पर...

कांकेर में झाड़फूंक के नाम पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, अस्पताल की जांच में 5 महीने की गर्भवती होने का खुलासा

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में झाड़फूंक और इलाज के बहाने 14 वर्षीय नाबालिग के कथित यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है।...

दशहरे से पहले रावण दहन विवाद ने पकड़ा जोर, रामलीला समितियों को पत्र भेजने का दावा

विजयादशमी के मौके पर रावण दहन की परंपरा को लेकर उज्जैन में नया विवाद सामने आया है। इस मामले में क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ ने...