Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

बिलासपुर में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: ड्यूटी पर जा रही शिक्षिका को मारी टक्कर, स्कूटी को रौंदते हुए मकान में घुसी गाड़ी

बिलासपुर। शहर में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सरकंडा थाना क्षेत्र के चांटीडीह स्थित गायत्री मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी शिक्षिका को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित वाहन एक स्कूटी को भी अपनी चपेट में लेते हुए सड़क किनारे बने मकान में जा घुसा। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, घायल महिला शिक्षिका ड्यूटी पर जाने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान मध्यप्रदेश पंजीयन वाली बोलेरो तेज गति से आई और उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल शिक्षिका को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि हादसे की सूचना दोपहर करीब 12 बजे मिली थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर फरार चालक की पहचान की जा रही है और उसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटना की मुख्य वजह मानी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज गति से वाहन चलने की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

मुख्य बिंदु:

  • तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी शिक्षिका को मारी टक्कर।
  • स्कूटी को टक्कर मारते हुए मकान में घुसी गाड़ी।
  • घायल शिक्षिका की हालत गंभीर, अस्पताल में उपचार जारी।
  • हादसे के बाद चालक मौके से फरार।
  • पुलिस ने बोलेरो जब्त कर चालक की तलाश शुरू की।

Latest

Don't miss

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: कृषि कर्जमाफी की शर्तों में ढील,शरद पवार ने किया स्वागत

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के किसानों को एक बड़ी राहत देते हुए कृषि कर्जमाफी योजना की पात्रता शर्तों को काफी उदार बना दिया...

खड़गे का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले ‘मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार का मॉडल बन गया, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ का चावल घोटाला’

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश में कथित 1,200 करोड़ रुपये के चावल घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर...

महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर-3’ की चर्चा तेज, ठाकरे और शरद पवार गुट के विधायकों को लेकर सियासी अटकलें

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राज्य के सियासी गलियारों में इन दिनों कथित 'ऑपरेशन टाइगर-3' को...