Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

रायपुर में त्योहारी भीड़ के बीच ‘लेडी गैंग’ सक्रिय, ई-रिक्शा में अधिकारी के गले से सोने की चेन चोरी

रायपुर। त्योहारी सीजन के बीच राजधानी रायपुर में महिला चोर गिरोह की सक्रियता को लेकर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। भीड़भाड़ वाले बाजारों, सार्वजनिक परिवहन और धार्मिक आयोजनों में धक्का-मुक्की व अफरातफरी का फायदा उठाकर चेन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

ताजा मामला 18 अगस्त का है। समग्र शिक्षा की सहायक संचालक मंजु लता साहू बारिश के दौरान ई-रिक्शा से सफर कर रही थीं। इसी दौरान उनके गले से करीब एक तोला वजनी सोने की चेन चोरी हो गई। उनके साथ ई-रिक्शा में छह अन्य महिलाएं भी सवार हुई थीं। पेंशनबाड़ा स्थित हमर क्लिनिक के पास उतरने के बाद उन्हें चेन गायब होने का पता चला। मामले में कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अप्रैल में सात महिलाएं और एक पुरुष पकड़े गए थे

इससे पहले 10 अप्रैल को चंगोराभाठा बाजार में 66 वर्षीय निर्मला वर्मा के गले से सोने की चेन चोरी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने भाटागांव बस स्टैंड के पास एक लग्जरी इनोवा से सात महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ा था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के तार मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से जुड़े थे।

पूछताछ में रायपुर के कोतवाली, गोलबाजार, सरस्वती नगर और खमतराई जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक चेन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ था।

2024 में भी पकड़ा गया था बड़ा महिला गिरोह

रायपुर में त्योहारी भीड़ के दौरान महिला चोर गिरोह की सक्रियता पहले भी सामने आ चुकी है। 14 अक्टूबर 2024 को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और नवरात्रि की भीड़ का फायदा उठाकर चेन चोरी करने वाले 11 महिलाओं के गिरोह को पुलिस ने पकड़ा था। आरोपियों के कब्जे से आठ सोने के हार बरामद किए गए थे।

वहीं, अगस्त 2024 में उत्तर प्रदेश से रायपुर पहुंची महिला चोर गिरोह की सदस्यों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनके पास से चोरी की तीन सोने की चेन बरामद हुई थीं।

पुलिस की अपील

त्योहारी खरीदारी और धार्मिक आयोजनों के दौरान पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खासकर भीड़ में सफर करते समय गले में पहने आभूषणों को सुरक्षित रखने, अनजान लोगों की धक्का-मुक्की से सावधान रहने और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी गई है।

Latest

Disha Salian Case: दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा...

J&K Politics: BJP का उमर अब्दुल्ला सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सुनील शर्मा ने दी इस्तीफे की चुनौती

श्रीनगर, 2 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी...

Don't miss

RBI News: सुमन रे बने रिजर्व बैंक के नए Executive Director, 1 सितंबर से संभाली जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 1 सितंबर 2026। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)...

Disha Salian Case: दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला करीब छह साल बाद एक बार फिर चर्चा में आ...

होर्मुज जलडमरूमध्य: होर्मुज से कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर राहत, 1.7 करोड़ बैरल तेल गुजरने का दावा; आंकड़ों पर सवाल

नई दिल्ली, 3 सितंबर 2026। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच वैश्विक कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर राहत की खबर सामने आई...

J&K Politics: BJP का उमर अब्दुल्ला सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सुनील शर्मा ने दी इस्तीफे की चुनौती

श्रीनगर, 2 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) सरकार के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ता नजर आ रहा है।...