Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की संगठनात्मक बैठक संपन्न, नवपदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

रायपुर। लोहाणा महापरिषद जोन-13 की संगठनात्मक बैठक रविवार को रायपुर में उत्साह, सौहार्द और समाज सेवा के संकल्प के साथ आयोजित की गई। बैठक में नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके सफल कार्यकाल और समाजहित में समर्पित सेवाओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं।बैठक में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों से पदाधिकारी एवं समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान संगठन को अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाने, समाज के प्रत्येक परिवार तक महापरिषद की गतिविधियां पहुंचाने तथा युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में महापरिषद द्वारा संचालित विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। पदाधिकारियों को आरोग्य समिति, शिक्षा समिति, मैट्रिमोनियल समिति (लग्न सेतु), महिला समिति, युवा समिति, रोजगार एवं व्यवसायिक मंच सहित समाज हित में संचालित विभिन्न प्रकल्पों से अवगत कराया गया।बताया गया कि महापरिषद शिक्षा सहायता, छात्रवृत्ति, चिकित्सा सहयोग, वैवाहिक सहायता, युवा सशक्तिकरण, रोजगार सृजन तथा सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि लोहाणा महापरिषद केवल एक सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि विश्वभर के लोहाणा समाज को एक सूत्र में जोड़ने वाला सशक्त मंच है। संगठन, सेवा और संस्कारों के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

स्विट्जरलैंड से वीडियो कॉल पर जुड़े अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष

बैठक की विशेष उपलब्धि यह रही कि महापरिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सतीशभाई विठलानी स्विट्जरलैंड से वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने संगठन की एकजुटता, सेवा भावना और वैश्विक स्तर पर लोहाणा समाज को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का संदेश दिया तथा नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं।

नासिक में राष्ट्रीय बैठक का दिया गया निमंत्रण

बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। इसी क्रम में जुलाई माह में महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बैठक के लिए उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजजनों को आमंत्रित किया गया। इस बैठक में देशभर के विभिन्न राज्यों और जोनों से प्रतिनिधि शामिल होंगे, जहां संगठन विस्तार, सामाजिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, युवा सहभागिता तथा समाज के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा।

संगठन की मजबूती का लिया संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता, सेवा कार्यों के विस्तार और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।बैठक में ट्रस्टी किशनभाई मिरानी, जोन-13 अध्यक्ष प्रकाशभाई दावड़ा, जोन प्रभारी ललितभाई पुजारा, उपाध्यक्ष भरतभाई ठक्कर, सचिव ललितभाई जोबनपुत्रा, छत्तीसगढ़ राज्य अध्यक्ष शैलेशभाई कारिया, महिला विंग की संरक्षिका प्रफुल्लाबेन मिरानी, प्रगतिबेन मिरानी एवं दीप्तिबेन मिरानी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

CM विजय ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, वीडियो वायरल

चेन्नई: तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और सुपरस्टार से राजनेता...

Don't miss

CM विजय ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, वीडियो वायरल

चेन्नई: तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और सुपरस्टार से राजनेता...

कतर धमाके में 12 भारतीयों की मौत, PoK पर पाकिस्तान को सख्त अल्टीमेटम और अमेरिका से बड़ी डील!

नई दिल्ली: भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने आज एक बेहद महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें वैश्विक मंचों पर भारत के बढ़ते कदम,...

CM विजय ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, वीडियो वायरल

चेन्नई: तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और सुपरस्टार से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि...

नक्सलवाद के बाद अब ‘अवैध घुसपैठ’ पर प्रहार: गृह मंत्री अमित शाह का नया मिशन, ‘3D रणनीति’ से होगा एक्शन

नई दिल्ली। नक्सलवाद के मोर्चे पर देश में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद, अब केंद्र सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए...