Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

धमतरी में बड़ा हादसा: अछोटा पुल से 25 फीट नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, कूदकर बची ड्राइवर-हेल्पर की जान

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अछोटा पुल पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 से 25 फीट नीचे महानदी की ओर जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रॉली भी अलग जा गिरी। गनीमत रही कि ड्राइवर और हेल्पर ने समय रहते ट्रैक्टर से छलांग लगा दी, जिससे दोनों की जान बच गई।

बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में अछोटा पुल से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश में चालक ने ट्रैक्टर को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान ट्रैक्टर का स्टीयरिंग फेल हो गया और वाहन बेकाबू हो गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर पुल की रेलिंग से जा टकराया और रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा।

ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान

ट्रैक्टर के पुल से नीचे गिरने से ठीक पहले ड्राइवर और हेल्पर ने फुर्ती दिखाते हुए वाहन से छलांग लगा दी। दोनों को हादसे में हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल धमतरी के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुल से नीचे गिरने के बाद ट्रैक्टर के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि ट्रॉली भी अलग जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। पुल से नीचे क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली का मंजर देखकर लोग हैरान रह गए। स्थानीय लोगों ने घायल ड्राइवर और हेल्पर को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

घटना को लेकर जिला कलेक्टर ने कहा है कि हादसा उनके संज्ञान में है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराए जाने की बात कही है। जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर बाइक सवार को बचाने के दौरान वाहन के अनियंत्रित होने और स्टीयरिंग फेल होने की बात सामने आई है।

Latest

Don't miss

कांकेर में झाड़फूंक के नाम पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, अस्पताल की जांच में 5 महीने की गर्भवती होने का खुलासा

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में झाड़फूंक और इलाज के बहाने 14 वर्षीय नाबालिग के कथित यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है।...

दशहरे से पहले रावण दहन विवाद ने पकड़ा जोर, रामलीला समितियों को पत्र भेजने का दावा

विजयादशमी के मौके पर रावण दहन की परंपरा को लेकर उज्जैन में नया विवाद सामने आया है। इस मामले में क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ ने...

नवरात्रि और दशहरा समाज को देते हैं सद्भाव का संदेश, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने की विश्व कल्याण की कामना

रायपुर। शारदीय नवरात्रि और विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने सभी...