Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

शराब में मिलावट और अवैध पैकेजिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में अवैध शराब में मिलावट और अनधिकृत पैकेजिंग से जुड़े मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को रायपुर से पकड़ा गया है। इससे पहले इस मामले में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, मामले में जिला आबकारी अधिकारी मधुकल हरित श्याम और आबकारी उप निरीक्षक रानू मरकाम को निलंबित किया जा चुका है।

छापेमारी में मिली थी पैकेजिंग सामग्री

पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को ग्राम बसंत नगर, नारायणपुर में उत्तम देवनाथ के किराए के मकान में अवैध शराब में मिलावट और अनधिकृत पैकेजिंग में इस्तेमाल होने की आशंका वाली सामग्री रखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भानुप्रतापपुर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 105 पत्ते स्टीकर और होलोग्राम, 4,409 खाली बोतलें, खाली पौवा की 170 पेटियां और विभिन्न ब्रांडों के 3,380 ढक्कन बरामद किए। इसके अलावा जम्मू स्पेशल व्हिस्की के 30 पौवा भी जब्त किए गए।

फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

मामले में अब पुलिस ने फरार चल रहे पुरुषोत्तम गुप्ता (30 वर्ष) और इंद्रजीत गुप्ता उर्फ गोलू (24 वर्ष) को रायपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों गरियाबंद के आजाद चौक के निवासी बताए गए हैं।

पहले गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है। आबकारी विभाग के अधिकारियों के निलंबन और लगातार पुलिस कार्रवाई के बाद अब मामले की जांच आगे बढ़ रही है। पुलिस की जांच में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और गतिविधियों को लेकर और जानकारी सामने आने की संभावना है।

Latest

गरियाबंद: कॉलेज की समस्याओं को लेकर ABVP का घेराव, 10 सूत्रीय मांगों पर अड़े विद्यार्थी

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग स्थित पंडित...

Don't miss

गरियाबंद: कॉलेज की समस्याओं को लेकर ABVP का घेराव, 10 सूत्रीय मांगों पर अड़े विद्यार्थी

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग स्थित पंडित...

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई नई पार्टी ‘जननीति भारत पार्टी’, 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव...

उड़ान भरने से पहले Emirates की फ्लाइट से टकराया पक्षी, नोज कोन को नुकसान; दिल्ली-दुबई उड़ान में देरी

नई दिल्ली। दिल्ली से दुबई जाने वाली एमिरेट्स की फ्लाइट EK 517 बर्ड स्ट्राइक की घटना के बाद देरी से रवाना होने की स्थिति...

रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। खरसिया चौकी...

गरियाबंद: कॉलेज की समस्याओं को लेकर ABVP का घेराव, 10 सूत्रीय मांगों पर अड़े विद्यार्थी

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग स्थित पंडित श्यामशंकर मिश्र महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP)...