Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

रायगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 47 लीटर से ज्यादा शराब जब्त; 4 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ 31 अगस्त 2026। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत चक्रधरनगर, पुसौर और जोबी पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर अवैध शराब के तीन मामलों का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 47 लीटर 400 एमएल से अधिक शराब, दो मोटरसाइकिल और बिक्री की रकम जब्त की है। सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

चक्रधरनगर में 30 लीटर महुआ शराब जब्त

चक्रधरनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब लेकर रायगढ़ की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने इंदिरा विहार बैरियर मेन रोड पर घेराबंदी की।

जांच के दौरान काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में रखी दो प्लास्टिक बोरियों से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

मामले में विनय कुमार खेस्स (39) और दिनेश लकड़ा (35) को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।

जोबी पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा

दूसरी कार्रवाई जोबी चौकी क्षेत्र के ग्राम खम्हार में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक मोटरसाइकिल पर बैग रखकर अवैध शराब बेच रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर 19 वर्षीय परमेश्वर राठिया को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी मोटरसाइकिल में रखे बैग से अलग-अलग ब्रांड की कुल 5 लीटर 400 एमएल शराब बरामद हुई।

पुलिस ने शराब के अलावा बिक्री से मिले 160 रुपये और HF Deluxe मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुसौर में 12 लीटर महुआ शराब बरामद

तीसरी कार्रवाई पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम पड़िगांव में हुई। साप्ताहिक बाजार के पास अवैध महुआ शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी।

मौके से गोविंद चौहान (38) को पकड़ा गया। उसके कब्जे से बिक्री के लिए रखी 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

‘ऑपरेशन आघात’ के तहत कार्रवाई जारी

रायगढ़ पुलिस के मुताबिक जिले में अवैध शराब के परिवहन, बिक्री और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस मुखबिर तंत्र और सूचना के आधार पर ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है।

‘ऑपरेशन आघात’ के तहत हुई इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Latest

Disha Salian Case: दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा...

J&K Politics: BJP का उमर अब्दुल्ला सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सुनील शर्मा ने दी इस्तीफे की चुनौती

श्रीनगर, 2 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी...

Don't miss

Disha Salian Case: दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा...

J&K Politics: BJP का उमर अब्दुल्ला सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सुनील शर्मा ने दी इस्तीफे की चुनौती

श्रीनगर, 2 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी...

RBI News: सुमन रे बने रिजर्व बैंक के नए Executive Director, 1 सितंबर से संभाली जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 1 सितंबर 2026। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)...

Disha Salian Case: दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला करीब छह साल बाद एक बार फिर चर्चा में आ...

होर्मुज जलडमरूमध्य: होर्मुज से कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर राहत, 1.7 करोड़ बैरल तेल गुजरने का दावा; आंकड़ों पर सवाल

नई दिल्ली, 3 सितंबर 2026। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच वैश्विक कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर राहत की खबर सामने आई...

J&K Politics: BJP का उमर अब्दुल्ला सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सुनील शर्मा ने दी इस्तीफे की चुनौती

श्रीनगर, 2 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) सरकार के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ता नजर आ रहा है।...