Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

CM शुभेंदु अधिकारी पर आतंकी हमले की साजिश बंगाल STF ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बर्धमान जिले से प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य हामिद मंडल को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों से ऐसे संकेत मिले हैं, जिनके आधार पर जांच एजेंसियों को आशंका है कि वह राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर हमले की साजिश रच रहा था। फिलहाल इस एंगल से गहन जांच जारी है।

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड के करीबी होने का दावा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार संदिग्ध का संबंध पुलवामा आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड सज्जाद भट से बताया जा रहा है। STF ने उसे गुरुवार देर रात बर्धमान के रेनेसां टाउनशिप स्थित एक किराए के फ्लैट से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो से तीन महीनों से वहीं रह रहा था।

मोबाइल और दस्तावेजों की हो रही जांच

जांच एजेंसियां आरोपी के मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और बरामद दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच कर रही हैं। इसके साथ ही उसके संपर्कों, नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि पूरे मॉड्यूल का खुलासा किया जा सके।

आज कोर्ट में होगी पेशी

गिरफ्तार संदिग्ध को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। STF उससे विस्तृत पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी सबूतों का विश्लेषण किया जाएगा।

बीरभूम में भी मिली बड़ी सफलता

इससे पहले पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नलहाटी इलाके में पुलिस ने एक खाली मकान से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की थी। बरामद सामग्री में 800 किलोग्राम से अधिक अमोनियम नाइट्रेट, 1,200 से ज्यादा जिलेटिन स्टिक, 105 डेटोनेटर और 36 डेटोनेटिंग फ्यूज कॉइल शामिल हैं। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि कहीं इसका संबंध किसी बड़े नेटवर्क से तो नहीं है।फिलहाल जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की पुष्टि करने में जुटी हैं कि कथित साजिश कितनी आगे बढ़ चुकी थी और इसमें अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

Latest

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने संभाला पदभार, जल्द होगी Joint CEO और Deputy CEO की नियुक्ति

अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में प्रशासनिक व्यवस्था...

CG Murder Case: थप्पड़ का बदला लेने के लिए नाबालिग ने की सुपरवाइजर की हत्या, CCTV से खुला राज; बिलासपुर में सनसनी

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर...

Disha Salian Case: दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा...

Don't miss

J&K Politics: BJP का उमर अब्दुल्ला सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सुनील शर्मा ने दी इस्तीफे की चुनौती

श्रीनगर, 2 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी...

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने संभाला पदभार, जल्द होगी Joint CEO और Deputy CEO की नियुक्ति

अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ट्रस्ट के पहले...

CG Murder Case: थप्पड़ का बदला लेने के लिए नाबालिग ने की सुपरवाइजर की हत्या, CCTV से खुला राज; बिलासपुर में सनसनी

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक 16 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस...

Disha Salian Case: दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला करीब छह साल बाद एक बार फिर चर्चा में आ...