Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

हिमाचल में बीजेपी प्रदर्शन के दौरान राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाकर गिरे

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्हें चक्कर आया और वह लड़खड़ाकर गिरने लगे। मौके पर मौजूद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाल लिया, जिससे वह जमीन पर गिरने से बच गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

बीजेपी का यह प्रदर्शन बीडीसी चेयरमैन और जिला परिषद चेयरमैन के गठन में कथित देरी के विरोध में डीसी कार्यालय के बाहर आयोजित किया गया था। प्रदर्शन के बाद हर्ष महाजन ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

घटना के तुरंत बाद उन्हें एचआरटीसी टैक्सी के जरिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी), शिमला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। शुरुआती जांच में सामने आया कि उन्हें सिंकोप (Syncope) अटैक आया था। फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है और उन्हें निगरानी के लिए सीसीयू में भर्ती किया गया है।

क्या होता है सिंकोप अटैक?

सिंकोप को आम भाषा में बेहोशी या चक्कर खाकर गिर जाना कहा जाता है। यह स्थिति तब होती है जब कुछ समय के लिए मस्तिष्क तक रक्त का प्रवाह कम हो जाता है। अधिकांश मामलों में मरीज थोड़ी देर बाद सामान्य हो जाता है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी जरूरी होती है।

कौन हैं हर्ष महाजन?

हर्ष महाजन हिमाचल प्रदेश से बीजेपी के राज्यसभा सांसद हैं। उन्होंने वर्ष 2024 के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज की थी। चंबा में जन्मे महाजन पूर्व पशुपालन मंत्री रह चुके हैं। उनके पिता देश राज महाजन हिमाचल विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री थे। हर्ष महाजन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी और 1993, 1998 तथा 2003 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए। सितंबर 2022 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था।

Latest

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने संभाला पदभार, जल्द होगी Joint CEO और Deputy CEO की नियुक्ति

अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में प्रशासनिक व्यवस्था...

CG Murder Case: थप्पड़ का बदला लेने के लिए नाबालिग ने की सुपरवाइजर की हत्या, CCTV से खुला राज; बिलासपुर में सनसनी

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर...

Disha Salian Case: दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा...

Don't miss

J&K Politics: BJP का उमर अब्दुल्ला सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सुनील शर्मा ने दी इस्तीफे की चुनौती

श्रीनगर, 2 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी...

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने संभाला पदभार, जल्द होगी Joint CEO और Deputy CEO की नियुक्ति

अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ट्रस्ट के पहले...

CG Murder Case: थप्पड़ का बदला लेने के लिए नाबालिग ने की सुपरवाइजर की हत्या, CCTV से खुला राज; बिलासपुर में सनसनी

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक 16 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस...

Disha Salian Case: दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला करीब छह साल बाद एक बार फिर चर्चा में आ...