Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

तोमर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय करणी सेना का होगा व्यापक विस्तार, 33 जिलों में नए सिरे से होगा संगठन का पुनर्गठन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय करणी सेना संगठन को नई ऊर्जा और मजबूत संरचना देने की दिशा में व्यापक संगठनात्मक अभियान शुरू होने जा रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में प्रदेश के सभी 33 जिलोंमें संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन कर संगठन को जिला, संभाग और प्रदेश स्तर पर अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाएगा।

संगठन से जुड़े अभिषेक सिंह, अमितेश प्रताप सिंह और अविनाश सिंह ने बताया कि हाल ही में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत ने संगठनात्मक बदलाव के तहत छत्तीसगढ़ की पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। पुनर्गठन प्रक्रिया के दौरान वीरेंद्र सिंह तोमर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी बरकरार रखते हुए अन्य सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से मुक्त किया गया, ताकि नई कार्यकारिणी का गठन पारदर्शी और प्रभावी ढंग से किया जा सके।

विभिन्न प्रकोष्ठों के जरिए संगठन को मिलेगी नई मजबूती

संगठन के विस्तार के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कई नए प्रकोष्ठ बनाए जा रहे हैं। इनमें सनातन प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, छात्र प्रकोष्ठ, व्यापारी प्रकोष्ठ, कर्मचारी प्रकोष्ठ, अधिवक्ता प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ शामिल हैं। इन इकाइयों के माध्यम से संगठन समाज के हर वर्ग तक अपनी पहुंच मजबूत करेगा और सामाजिक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करेगा।

संभागवार बैठकों के जरिए बनेगी नई टीम

संगठन विस्तार अभियान को गति देने के लिए जल्द ही प्रदेशव्यापी दौरे की शुरुआत की जाएगी। प्रथम चरण में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में बैठकें आयोजित होंगी। इन बैठकों में जिला एवं प्रकोष्ठ स्तर के पदाधिकारियों की नियुक्ति, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठकों की तिथियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

समाज सेवा और संगठन सशक्तिकरण पर रहेगा विशेष फोकस

वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल विस्तार करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर एक मजबूत और सक्रिय सामाजिक मंच तैयार करना है। आने वाले समय में क्षत्रिय करणी सेना समाज सेवा, युवाओं की भागीदारी, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए प्रदेशभर में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि पुनर्गठन के बाद क्षत्रिय करणी सेना छत्तीसगढ़ में नई कार्यशैली, मजबूत संगठनात्मक ढांचे और व्यापक जनसंपर्क अभियान के साथ समाजहित के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार होगी।

Latest

Don't miss

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज, भूपेश बघेल ने रिपोर्ट सौंपी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में...

रथयात्रा पर्व पर करणी सेना की प्रार्थना: डॉ. राजसिंह शेखावत और वीरेंद्र सिंह तोमर ने महाप्रभु जगन्नाथ से मांगा विश्व कल्याण का आशीर्वाद

रायपुर। भगवान श्रीजगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना ने समस्त सनातन समाज को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए महाप्रभु जगन्नाथ...

फिजिक्स ओलंपियाड 2026 में भारत का स्वर्णिम इतिहास, पांचों छात्रों ने जीते गोल्ड करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने जताया गर्व

रायपुर: अंतरराष्ट्रीय फिजिक्स ओलंपियाड 2026 में भारतीय छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है।...

बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, केसी सिन्हा और बिट्टू सिंह समेत कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले जन सुराज पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ...