Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

मुंबई में बागेश्वर धाम सरकार से आशीर्वाद लेने पहुंचे करणी सेना के वीरेंद्र सिंह तोमर, बाबा ने कहा—”दुश्मनों का समूल नाश हो!”

रायपुर/क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने मुंबई प्रवास के दौरान बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संत श्री ने स्नेहपूर्वक उनके सिर पर हाथ रखा, पीठ थपथपाई और सनातन धर्म तथा समाज सेवा के कार्यों में निरंतर समर्पित रहने का संदेश दिया।

भेंट के दौरान जैसे ही वीरेंद्र सिंह तोमर ने अपना परिचय देते हुए स्वयं को छत्तीसगढ़ का बताया, बागेश्वर धाम सरकार ने मुस्कुराते हुए कहा—”छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।” यह आत्मीय संबोधन वहां मौजूद श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र बना।

https://www.instagram.com/reel/Da7ENeMsewB/b

वीरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार, आशीर्वाद देते हुए संत श्री ने कहा कि वे धर्म, समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहें। उन्होंने यह भी आशीर्वचन दिया कि ईश्वर की कृपा से उनके जीवन के मार्ग की बाधाएं दूर हों, सत्य की विजय हो तथा उनके विरोधियों के नकारात्मक प्रयास निष्फल हों।इस अवसर पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे पुत्र प्रबल प्रताप सिंह तोमर भी उनके साथ उपस्थित रहे। दोनों ने श्रद्धापूर्वक बागेश्वर धाम सरकार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

‘यह मेरे जीवन का अविस्मरणीय क्षण’

भेंट के बाद वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए जीवन की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि संत श्री के मुखारविंद से निकले प्रेरणादायी शब्दों ने उन्हें सनातन धर्म, समाज और राष्ट्र सेवा के लिए नई ऊर्जा एवं आत्मविश्वास प्रदान किया है।

उन्होंने कहा कि आज जब छत्तीसगढ़ का किसान, युवा और आम नागरिक अपने अधिकारों, सम्मान और बेहतर भविष्य की अपेक्षा के साथ आगे बढ़ रहा है, ऐसे समय में संत का आशीर्वाद उन्हें जनसेवा और सामाजिक दायित्वों के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

छत्तीसगढ़ की अस्मिता और जनहित के लिए रहेगा संघर्ष

वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि क्षत्रिय करणी सेना प्रदेश की अस्मिता, सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाती रहेगी। उनका कहना है कि बागेश्वर धाम सरकार का आशीर्वाद संगठन के जनकल्याणकारी अभियानों को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि उनके लिए छत्तीसगढ़ का मान-सम्मान सर्वोपरि है और जनता का विश्वास ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि धर्म, संस्कृति और समाजहित के कार्यों में उनका संकल्प पहले से अधिक मजबूत हुआ है।अंत में वीरेंद्र सिंह तोमर ने “जय बागेश्वर धाम सरकार, जय क्षत्रिय धर्म, जय सियाराम, जय छत्तीसगढ़ महतारी” का उद्घोष करते हुए कहा, “रात चाहे कितनी भी अंधेरी क्यों न हो, सुबह अवश्य होती है। यही विश्वास हमें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।”

Latest

Don't miss

‘पीपल सिटी’ बनेगा नवा रायपुर: 5 साल में लगेंगे 1.25 लाख पौधे, पीपल वन और 108 जलाशयों के किनारे होगा हरित विकास

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ की नई राजधानी नवा रायपुर अटल नगर को पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की दिशा में एक नई पहचान देने की...

छात्रों के प्रदर्शन पर बवाल, पुलिस से झड़प के बाद बढ़ा सियासी घमासान मल्लिकार्जुन खरगे ने जन्मदिन का जश्न नहीं मनाने का किया ऐलान

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। जंतर-मंतर से संसद तक निकाले गए...

रूस-यूक्रेन युद्ध: मिसाइल हमले में 4 भारतीय नाविकों की मौत, भारत ने जताया कड़ा विरोध

नई दिल्ली: यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना हो रहे गिनी-बिसाऊ के ध्वज वाले एक वाणिज्यिक जहाज एमवी गोल्डन लियो (MV Golden Leo) पर...