बेंगलुरु, 10 अगस्त 2026। भारत में डिजिटल बदलाव को नई गति देने के लिए Airtel Business और ITI Limited ने रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग का उद्देश्य देशभर के उद्यमों (Enterprises) को आधुनिक डिजिटल तकनीकों से जोड़ना और उन्हें अपने पुराने सिस्टम को अपग्रेड करने में मदद करना है।
इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां अपनी तकनीकी क्षमताओं और विशेषज्ञता को मिलाकर व्यवसायों के लिए आधुनिक, सुरक्षित और स्केलेबल डिजिटल समाधान उपलब्ध कराएंगी। इससे कंपनियों को ऑपरेशनल दक्षता बढ़ाने, साइबर सुरक्षा मजबूत करने और बदलती कारोबारी जरूरतों के अनुसार तेजी से काम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
कई आधुनिक तकनीकों पर रहेगा फोकस
Airtel Business और ITI Limited की साझेदारी के तहत Enterprise Connectivity, Data Center और Sovereign Cloud Services, IoT, AI आधारित समाधान, LEO Satellite Services और Cybersecurity जैसी तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इन समाधानों के जरिए कंपनियों को पुराने और जटिल IT सिस्टम से बाहर निकलने, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और भविष्य की तकनीकी जरूरतों के लिए तैयार होने में मदद मिलेगी।
ITI Limited के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश राय ने कहा कि Airtel और ITI की यह साझेदारी ग्राहकों की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियों की क्षमताओं का लाभ उठाकर तेज कनेक्टिविटी, हाइपरस्केल डेटा सेंटर, साइबर सिक्योरिटी और IoT जैसे क्षेत्रों में बेहतर समाधान उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
वहीं, Airtel Business के CEO शरत सिन्हा ने कहा कि भारत डिजिटल विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रहा है और ऐसे समय में सुरक्षित, मजबूत और नियमों के अनुरूप डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि Airtel Business और ITI Limited का यह सहयोग व्यवसायों को भविष्य के लिए तैयार तकनीकी समाधान उपलब्ध कराने में मदद करेगा।
कारोबार और डिजिटल अर्थव्यवस्था को मिलेगा फायदा
इस साझेदारी से भारतीय कंपनियों को अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ-साथ नई तकनीकों को अपनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे बिजनेस कंटिन्यूटी, डिजिटल सिक्योरिटी और इनोवेशन को बढ़ावा मिल सकता है।
