Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

CG Crime News: मासूम को डराकर मंगवाए सोने के जेवर और नगदी, पति-पत्नी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र से नाबालिग बच्ची को डराने-धमकाने और दबाव बनाकर घर से सोने-चांदी के जेवर और नगदी मंगवाने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कथित तौर पर उगाही किए गए सोने के जेवर भी बरामद किए हैं।

नाबालिग पर बनाया दबाव

जानकारी के मुताबिक, गुढ़ियारी के अशोक नगर इलाके में 11 वर्षीय नाबालिग अपनी मामी के साथ रहती है। उसके पड़ोस में वंदना साहू अपने पति दीपक साहू के साथ रहती है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने बच्ची को डराया-धमकाया और उस पर दबाव बनाकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर मंगवाए।

बताया गया कि 2 सितंबर को बच्ची अपनी नानी का रानीहार भी चोरी-छिपे लेकर आरोपी महिला को दे आई थी। इसके अलावा बच्ची से नगदी रकम भी मंगवाने का आरोप है। पुलिस जांच में मोहल्ले के अन्य बच्चों को भी कथित तौर पर डराने-धमकाने और उनसे पैसे व जेवर लेने की बात सामने आने की जानकारी दी गई है।

शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए गुढ़ियारी पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 308(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया। नॉर्थ जोन की डिप्टी कमिश्नर दीपमाला कश्यप के निर्देश पर एडीसीपी आदित्य पाण्डेय समेत पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने पीड़ित परिवार और नाबालिग से पूछताछ के बाद आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान वंदना साहू और उसके पति दीपक साहू को गिरफ्तार कर लिया गया।

सोने के टॉप्स और चेन बरामद

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से सोने के कान के टॉप्स और चेन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने की बात पुलिस ने कही है। फिलहाल दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की तैयारी है।

यह मामला अभिभावकों के लिए भी सतर्क रहने का संदेश देता है। बच्चों की संगत और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है, ताकि वे किसी तरह के दबाव, डर या गलत लोगों के प्रभाव में न आएं।

Latest

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा, बीजेपी का कोई नहीं भरोसा’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने...

Don't miss

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा, बीजेपी का कोई नहीं भरोसा’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने...

कोरबा में 7 साल की मासूम की हत्या का मामला, 60 किमी दूर बांगो के जंगल से पकड़ा गया मुख्य संदेही

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सात वर्षीय मासूम बच्ची की मौत के मामले में बालको पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चार दिनों...

स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिलाओं के सम्मान को लेकर उठाए सवाल; बोलीं- ओछी बातों से सुर्खियों में रहना चाहते हैं

नई दिल्ली। भाजपा नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल...

कांकेर में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने बाईपास पर किया चक्काजाम; लाइट और स्पीड ब्रेकर की मांग

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। नंदनमारा के पास...