Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

Durg News: भिलाई-रिसाली नगर निगम के वार्डों का आरक्षण तय, कांग्रेस ने जताई नाराजगी; जानिए किस वार्ड में कौन सा वर्ग

दुर्ग। नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर भिलाई और रिसाली नगर निगम के वार्डों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सिविक सेंटर कला मंदिर में कलेक्टर अभिजित सिंह की अध्यक्षता में आरक्षण की प्रक्रिया लॉटरी पद्धति से कराई गई। आरक्षण की घोषणा के साथ ही चुनावी समीकरण बदल गए हैं और भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों में टिकट के दावेदारों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है।

भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों का आरक्षण

भिलाई नगर निगम के कुल 70 वार्डों में से 23 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें 8 वार्ड OBC महिला और 15 वार्ड OBC मुक्त वर्ग के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा 3 वार्ड अनुसूचित जनजाति (ST), 9 वार्ड अनुसूचित जाति (SC) और 24 वार्ड अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं।

अनारक्षित 24 वार्डों में 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आरक्षण की प्रक्रिया 2011 की जनगणना और वर्ष 2020 में वार्ड परिसीमन के दौरान बनाए गए ब्लॉक के आधार पर लॉटरी पद्धति से पूरी की गई।

आरक्षण प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस नेताओं की नाराजगी

रिसाली नगर निगम के वार्डों के आरक्षण के दौरान कांग्रेस नेताओं की गैरमौजूदगी रही। वहीं कांग्रेस नेताओं ने आरक्षण प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताई और कलेक्टर के सामने नारेबाजी भी की। कांग्रेस की ओर से प्रक्रिया को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है।

आरक्षण के बाद अब राजनीतिक दलों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने मौजूदा पार्षदों और नए दावेदारों के बीच टिकट का संतुलन बनाने की होगी।

सिटिंग पार्षदों के सामने नई चुनौती

आरक्षण की घोषणा के बाद सबसे ज्यादा असर मौजूदा पार्षदों की राजनीति पर पड़ सकता है। जिन पार्षदों के वार्ड महिला, OBC, SC या ST वर्ग के लिए आरक्षित हो गए हैं, उन्हें अब दूसरे वार्ड से टिकट की तलाश करनी पड़ सकती है।

वहीं अनारक्षित और OBC मुक्त वार्डों में पहले से चुनाव की तैयारी कर रहे दावेदार अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट सकते हैं। भिलाई में 8 OBC महिला और 11 अनारक्षित महिला वार्ड होने से महिला उम्मीदवारों के लिए भी नए राजनीतिक अवसर बने हैं।

भिलाई नगर निगम का वार्डवार आरक्षण

अनुसूचित जाति मुक्त

वार्ड 1 जुनवानी, वार्ड 5 कोसागर, वार्ड 9 राजीव नगर, वार्ड 32 बैकुंठ धाम, वार्ड 36 श्याम नगर और वार्ड 51 शहीद वीर नारायण वार्ड अनुसूचित जाति मुक्त वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

अनुसूचित जाति महिला

वार्ड 8 कृषणा नगर, वार्ड 43 बापू नगर खुर्सीपार और वार्ड 69 सेक्टर 9 हॉस्पिटल सेक्टर अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं।

अनुसूचित जनजाति महिला

वार्ड 61 सेक्टर 6 पूर्व अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

अनुसूचित जनजाति मुक्त

वार्ड 52 सेक्टर 3 और वार्ड 62 सेक्टर 6 मध्य अनुसूचित जनजाति मुक्त वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

OBC महिला के लिए 8 वार्ड

वार्ड 6 प्रियदर्शनी परिसर, वार्ड 7 राधिका नगर, वार्ड 26 राम नगर मुक्तिधाम, वार्ड 37 संत रविदास नगर, वार्ड 38 सोनिया गांधी नगर, वार्ड 45 बालाजी नगर खुर्सीपार, वार्ड 54 सेक्टर वन दक्षिण और वार्ड 66 सेक्टर 7 पूर्व OBC महिला के लिए आरक्षित हैं।

OBC मुक्त वार्ड

वार्ड 2 स्मृति नगर, वार्ड 3 मॉडल टाउन, वार्ड 4 नेहरू नगर, वार्ड 10 लक्ष्मी नगर, वार्ड 19 राजीव नगर कोहका, वार्ड 21 कैलास नगर कुरूद, वार्ड 39 चंद्रशेखर आजाद नगर, वार्ड 40 शहीद चुम्मन यादव नगर छावनी, वार्ड 42 गौतम नगर खुर्सीपार, वार्ड 44 लक्ष्मीनारायण वार्ड खुर्सीपार, वार्ड 46 दुर्गामंदिर खुर्सीपार, वार्ड 49 सुभाष मार्केट, वार्ड 56 सेक्टर 2 पश्चिम और वार्ड 68 सेक्टर 8 OBC मुक्त वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

अनारक्षित महिला वार्ड

वार्ड 11 फरीद नगर, वार्ड 12 रानी अवंतीबाई, वार्ड 15 अंबेडकर नगर कोहका, वार्ड 23 घासीदास नगर, वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड, वार्ड 29 वृंदा नगर, वार्ड 35 शारदा पारा, वार्ड 47 राधा कृष्णा मंदिर न्यू खुर्सीपार, वार्ड 48 जोन 3 खुर्सीपार, वार्ड 63 सेक्टर 6 पश्चिम और वार्ड 70 शहीद कौशल यादव वार्ड अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हैं।

अनारक्षित मुक्त वार्ड

वार्ड 13 पुरानी बस्ती कोहका, वार्ड 14 शांतिनगर, वार्ड 16 सुपेला बाजार, वार्ड 17 नेहरू भवन, वार्ड 18 कॉन्ट्रैक्टर कॉलोनी, वार्ड 20 वैशाली नगर, वार्ड 22 कुरूद बस्ती, वार्ड 25 जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड, वार्ड 28 प्रेम नगर, वार्ड 30 प्रगति नगर, वार्ड 31 मदर टेरेसा नगर, वार्ड 33 संतोषी पारा कैंप-2, वार्ड 34 वीर शिवाजी वार्ड, वार्ड 41 औद्योगिक क्षेत्र छावनी, वार्ड 50 शास्त्री नगर खुर्सीपार, वार्ड 53 सेक्टर वन उत्तर, वार्ड 55 सेक्टर 2 पूर्व, वार्ड 57 सेक्टर 4 पूर्व, वार्ड 58 सेक्टर 4 पश्चिम, वार्ड 59 सेक्टर 5 पूर्व, वार्ड 60 सेक्टर 6 पूर्व, वार्ड 64 सिविक सेंटर सेक्टर 10, वार्ड 65 सेक्टर 10 और वार्ड 67 सेक्टर 7 पश्चिम अनारक्षित मुक्त वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

रिसाली नगर निगम के 40 वार्डों का आरक्षण

रिसाली नगर निगम में कुल 40 वार्ड हैं। आरक्षण के अनुसार वार्ड 1 तालपुरी OBC मुक्त, वार्ड 2 रूआबांधा उत्तर अनारक्षित मुक्त, वार्ड 3 रूआबांधा दक्षिण अनारक्षित मुक्त, वार्ड 4 रूआबांधा पूर्व अनारक्षित मुक्त, वार्ड 5 HSCL कॉलोनी रूआबांधा सेक्टर अनारक्षित मुक्त और वार्ड 6 रूआबांधा सेक्टर अनारक्षित मुक्त हैं।

  • वार्ड 7 रिसाली सेक्टर अनारक्षित महिला और वार्ड 8 रिसाली सेक्टर पश्चिम अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड 9 DPS रिसाली सेक्टर OBC मुक्त और वार्ड 10 दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर अनारक्षित मुक्त है।
  • वार्ड 11 मरोदा सेक्टर पूर्व OBC महिला, वार्ड 12 मरोदा सेक्टर पश्चिम अनारक्षित महिला और वार्ड 13 टंकी मरोदा OBC मुक्त है। वार्ड 14 मरोदा कैंप अनारक्षित मुक्त, वार्ड 15 मोहरी भाठा अनुसूचित जनजाति मुक्त और वार्ड 16 BRP कॉलोनी अनारक्षित मुक्त है।
  • वार्ड 17 शिव पारा स्टेशन मरोदा अनारक्षित मुक्त, वार्ड 18 HSCL कॉलोनी स्टेशन मरोदा अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड 19 विजय चौक स्टेशन मरोदा अनुसूचित जाति मुक्त और वार्ड 20 शंकर पारा स्टेशन मरोदा अनारक्षित मुक्त है।
  • वार्ड 21 सूर्या नगर स्टेशन मरोदा अनुसूचित जाति मुक्त, वार्ड 22 मैत्री कुंज रिसाली अनारक्षित महिला, वार्ड 23 प्रगति नगर रिसाली OBC महिला और वार्ड 24 आजाद मार्केट रिसाली OBC मुक्त है।
  • वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम रिसाली अनारक्षित महिला, वार्ड 26 अवधपुरी रिसाली OBC मुक्त, वार्ड 27 मैत्री नगर रिसाली अनारक्षित मुक्त और वार्ड 28 शक्ति विहार रिसाली OBC मुक्त है।
  • वार्ड 29 लक्ष्मी नगर रिसाली अनारक्षित महिला, वार्ड 30 इस्पात नगर रिसाली OBC महिला, वार्ड 31 शहीद किरण देशमुख रिसाली बस्ती OBC मुक्त और वार्ड 32 नेवई भाठा अनारक्षित महिला है।
  • वार्ड 33 नेवई बस्ती पूर्व अनारक्षित महिला, वार्ड 34 नेवई बस्ती पश्चिम अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 35 डुंडेरा पश्चिम अनुसूचित जाति महिला और वार्ड 36 डुंडेरा पूर्व अनारक्षित मुक्त है।
  • वार्ड 37 जोरातराई अनुसूचित जाति मुक्त, वार्ड 38 स्टोर पारा पुरैना अनुसूचित जाति मुक्त, वार्ड 39 NSPCL पुरैना अनारक्षित मुक्त और वार्ड 40 पुरैना बस्ती अनुसूचित जाति मुक्त के लिए आरक्षित किया गया है।

आरक्षण के बाद बदलेगा चुनावी गणित

भिलाई और रिसाली नगर निगम के वार्डों का आरक्षण तय होने के बाद अब राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर गतिविधियां तेज होने की संभावना है। आरक्षण से कई मौजूदा पार्षदों के वार्ड की श्रेणी बदल गई है, जबकि कई नए दावेदारों के लिए चुनाव लड़ने का रास्ता खुला है।

आने वाले दिनों में भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों की ओर से संभावित उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू होगा। ऐसे में वार्ड आरक्षण के बाद दोनों नगर निगमों का चुनावी माहौल और अधिक दिलचस्प होने की उम्मीद है।

Latest

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा, बीजेपी का कोई नहीं भरोसा’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने...

Don't miss

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा, बीजेपी का कोई नहीं भरोसा’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने...

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा, बीजेपी का कोई नहीं भरोसा’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए चुनावी प्रक्रिया और वोट चोरी के मुद्दे पर...

कांकेर में झाड़फूंक के नाम पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, अस्पताल की जांच में 5 महीने की गर्भवती होने का खुलासा

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में झाड़फूंक और इलाज के बहाने 14 वर्षीय नाबालिग के कथित यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है।...

दशहरे से पहले रावण दहन विवाद ने पकड़ा जोर, रामलीला समितियों को पत्र भेजने का दावा

विजयादशमी के मौके पर रावण दहन की परंपरा को लेकर उज्जैन में नया विवाद सामने आया है। इस मामले में क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ ने...