Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

रायपुर में अवैध कॉमर्शियल भवन पर चला बुलडोजर, बिना अनुमति 1500 वर्गफीट में किया गया था निर्माण

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने कुशालपुर रिंग रोड-1 क्षेत्र में बिना अनुमति बनाए गए एक व्यावसायिक भवन को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह भवन करीब 1500 वर्गफीट जमीन पर जी+1 (ग्राउंड प्लस वन) के रूप में बनाया गया था।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इस भवन का निर्माण बिना वैध अनुमति और नक्शा स्वीकृति के कराया गया था। निर्माणकर्ता सुनील खंडेलवाल को नियमानुसार पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित प्रक्रिया के बाद नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटा दिया।

  • आयुक्त के निर्देश पर हुई कार्रवाई

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-5 नगर निवेश विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जोन-5 कमिश्नर खीरा सागर नायक के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता लाल महेंद्र प्रताप सिंह, नगर निवेश विभाग के उप अभियंता टिकेंद्र चंद्राकर, निगम कर्मचारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अवैध भवन को तोड़ा गया।

अधिकारियों ने बताया कि शहर में बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्यों पर लगातार नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले भवन मालिकों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

  • अवैध प्लाटिंग पर भी नगर निगम सख्त

नगर निगम ने हाल ही में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ भी कार्रवाई की थी। जोन-10 नगर निवेश विभाग ने वार्ड-54 के बोरियाखुर्द क्षेत्र में करीब 2 एकड़ जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को रोक दिया था।

मौके पर पहुंची टीम ने जेसीबी की मदद से बनाई गई मुरम सड़क को काटकर अवैध प्लाटिंग का काम बंद कराया और वहां पहुंचने वाले रास्ते को भी बाधित कर दिया। नगर निगम ने बताया कि यह प्लाटिंग अज्ञात लोगों द्वारा की जा रही थी।

  • भूमि मालिक की जानकारी जुटाई जा रही

नगर निगम की ओर से संबंधित जमीन के वास्तविक मालिक की जानकारी के लिए रायपुर तहसीलदार को पत्र भेजा गया है। भूमि स्वामी की जानकारी मिलने के बाद अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

  • अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण, बिना अनुमति भवन निर्माण और अवैध प्लाटिंग को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर की व्यवस्थित विकास व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे निर्माणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

नगर निगम की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest

Don't miss

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: कृषि कर्जमाफी की शर्तों में ढील,शरद पवार ने किया स्वागत

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के किसानों को एक बड़ी राहत देते हुए कृषि कर्जमाफी योजना की पात्रता शर्तों को काफी उदार बना दिया...

खड़गे का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले ‘मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार का मॉडल बन गया, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ का चावल घोटाला’

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश में कथित 1,200 करोड़ रुपये के चावल घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर...

महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर-3’ की चर्चा तेज, ठाकरे और शरद पवार गुट के विधायकों को लेकर सियासी अटकलें

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राज्य के सियासी गलियारों में इन दिनों कथित 'ऑपरेशन टाइगर-3' को...