Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

CG Crime News: गांव में महिला की बेरहमी से हत्या, सिर पर सीमेंट पोल से किए कई वार; जांच में जुटी पुलिस

रायपुर/आरंग। राजधानी रायपुर से सटे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम जुगेसर में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 26 वर्षीय महिला की सिर पर सीमेंट के पोल से हमला कर हत्या कर दी गई। सुबह महिला का खून से लथपथ शव मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

खून से लथपथ मिला महिला का शव

जानकारी के मुताबिक, सुबह ग्रामीणों की नजर महिला के शव पर पड़ी। शव देखकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान वहां खून से सने सीमेंट के पोल के दो टुकड़े बरामद हुए हैं।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात आरोपी ने महिला के सिर पर पोल से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

FSL और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा

घटना की गंभीरता को देखते हुए मंदिर हसौद पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी, फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। इसके अलावा स्थानीय लोगों और मृतका के परिजनों से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह और आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

हत्या की वजह और आरोपी की तलाश जारी

फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस वारदात के बाद जुगेसर गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर नाराजगी भी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Latest

गरियाबंद: कॉलेज की समस्याओं को लेकर ABVP का घेराव, 10 सूत्रीय मांगों पर अड़े विद्यार्थी

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग स्थित पंडित...

Don't miss

गरियाबंद: कॉलेज की समस्याओं को लेकर ABVP का घेराव, 10 सूत्रीय मांगों पर अड़े विद्यार्थी

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग स्थित पंडित...

महाआरती में शामिल हुए करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर, मां दुर्गा से की मंगलकामना

रायपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित आरडीए कॉलोनी में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यहां संघर्षशील...

उड़ान भरने से पहले Emirates की फ्लाइट से टकराया पक्षी, नोज कोन को नुकसान; दिल्ली-दुबई उड़ान में देरी

नई दिल्ली। दिल्ली से दुबई जाने वाली एमिरेट्स की फ्लाइट EK 517 बर्ड स्ट्राइक की घटना के बाद देरी से रवाना होने की स्थिति...

रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। खरसिया चौकी...