Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, चीन में जूनियर एशिया कप में भारतीय हॉकी टीम का करेंगी प्रतिनिधित्व

रायपुर। खेल जगत से छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की खबर सामने आई है। प्रदेश की दो होनहार महिला हॉकी खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। बिलासपुर स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की खिलाड़ी गीता यादव और मधु सिदार का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब चीन में आयोजित होने वाले जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

यह प्रतियोगिता चीन में 30 अगस्त से 13 सितंबर तक आयोजित होगी, जहां भारतीय टीम एशिया की मजबूत टीमों के खिलाफ मैदान में उतरेगी। छत्तीसगढ़ की दोनों खिलाड़ी इस बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी शुभकामनाएं

  • भारतीय टीम में चयन होने पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने दोनों खिलाड़ियों से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों से उनकी तैयारियों की जानकारी ली और जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
  • खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार और संचालक तनुजा सलाम ने भी गीता यादव और मधु सिदार को भारतीय टीम में चयन के लिए बधाई दी।
  • दोनों खिलाड़ी प्रदेश की पहली आवासीय खेल अकादमी में वरिष्ठ प्रशिक्षक राकेश टोप्पो और मुख्य प्रशिक्षक अजीत लकड़ा से हॉकी का प्रशिक्षण ले रही हैं।

किसान परिवार से निकलकर भारतीय टीम तक पहुंचीं मधु सिदार

  • मधु सिदार छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र के छोटे से गांव पोंगरो की रहने वाली हैं। किसान परिवार से आने वाली मधु ने अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा के दम पर भारतीय टीम तक का सफर तय किया है।
  • उन्होंने सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2024-25, स्कूल नेशनल 2024-25 और सब-जूनियर इंटर जोन चैंपियनशिप-2025 जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। उनकी टीम ने आंध्र प्रदेश में आयोजित हॉकी इंडिया नेशनल चैंपियनशिप 2025 में चौथा स्थान हासिल किया था।
  • मधु इस साल छत्तीसगढ़ में आयोजित देश के पहले खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स में भी हिस्सा ले चुकी हैं। अप्रैल 2026 से वह बेंगलुरु में भारतीय टीम के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं।

गीता यादव ने भी मेहनत से बनाई पहचान

गीता यादव ने भी अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में जगह बनाई है। बिलासपुर के खेलो इंडिया सेंटर में प्रशिक्षण लेने वाली गीता ने लगातार बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। अब प्रदेश की नजरें इन दोनों बेटियों पर होंगी, जो चीन की धरती पर भारतीय तिरंगे का मान बढ़ाने के लिए मैदान में उतरेंगी।

Latest

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा, बीजेपी का कोई नहीं भरोसा’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने...

Don't miss

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा, बीजेपी का कोई नहीं भरोसा’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने...

स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिलाओं के सम्मान को लेकर उठाए सवाल; बोलीं- ओछी बातों से सुर्खियों में रहना चाहते हैं

नई दिल्ली। भाजपा नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल...

कांकेर में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने बाईपास पर किया चक्काजाम; लाइट और स्पीड ब्रेकर की मांग

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। नंदनमारा के पास...

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले- ‘एक कचौड़ी, एक समोसा, बीजेपी का कोई नहीं भरोसा’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए चुनावी प्रक्रिया और वोट चोरी के मुद्दे पर...