Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

#JusticeForKoriya कोरिया कांड पर भड़की करणी सेना: प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने Facebook Live पर दी ‘छत्तीसगढ़ बंद’, ‘एंकाउंटर’ और ‘बुलडोजर’ कार्रवाई की चेतावनी, CBI जांच की मांग

कवर्धा/रायपुर: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में हुए नृशंस हत्याकांड को लेकर सामाजिक और राजनीतिक गलियारों में आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। छत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर (Virendra Singh Tomar) ने इस घटना पर बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार (BJP Government Chhattisgarh) पर तीखा हमला बोला है।

क्षत्रिय समाज के स्वाभिमान पर हमला

सोशल मीडिया पर लाइव (Facebook Live) आकर वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कोरिया में जो कुछ भी हुआ, वह अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने इसे पूरे क्षत्रिय और सवर्ण समाज के स्वाभिमान पर एक गहरा आघात बताया है। तोमर ने साफ किया कि समाज अब और चुप नहीं बैठेगा और इस घटना के पीड़ितों को इंसाफ दिलाकर ही दम लेगा।

‘न्याय दिलाबो, नई तो छत्तीसगढ़ बंद कराबो’

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार और प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर दोषियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई नहीं की गई और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो संगठन पूरे राज्य में उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि करणी सेना के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदेशव्यापी ‘चक्का जाम’ करेंगे।



उन्होंने कहा कि करणी सेना पीड़ित परिवार वालों के संपर्क में है और हर पल की जानकारी पर नजर रखी जा रही है।

सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो में बोलते हुए वीरेंद्र सिंह तोमर

https://www.facebook.com/vstomarofficial/videos/2251411672361940

अपराधियों का हो एनकाउंटर, घर पर चले बुलडोजर”

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी नृशंस हत्या की घटना के बाद भी प्रदेश की भाजपा सरकार अब तक खामोश बैठी हुई है। उन्होंने मांग की है कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों का तत्काल एनकाउंटर किया जाना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर घटना में शामिल अपराधियों के घरों को बुलडोजर से जमींदोज करने की भी पुरजोर मांग की है।

सरकारी तंत्र पर मिलीभगत का आरोप, CBI जांच की मांग

तोमर ने सरकार और प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में बैठे बड़े मंत्रियों, रसूखदार नेताओं और आला अफसरों में से किसी ने भी इतनी बड़ी घटना को लेकर अब तक एक शब्द भी नहीं कहा है। उन्होंने अंदेशा जताया कि इस हत्याकांड के पीछे सर्कारी तंत्र का हाथ हो सकता है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने इसकी CBI (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) जांच कराने की मांग उठाई है ताकि सच सामने आ सके।

डॉ. राज शेखावत की अगुवाई में होगा बड़ा आंदोलन, चक्का जाम की चेतावनी

सरकार को सीधे शब्दों में अल्टीमेटम देते हुए वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अगर सरकार जल्द ही अपराधियों पर सख्त कार्रवाई नहीं करती है, तो करणी सेना चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने ऐलान किया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत की अगुवाई में छत्तीसगढ़ प्रदेश करणी सेना कोरिया में एक बड़ा और उग्र आंदोलन करने जा रही है।

न्याय दिलाबो, नई तो छत्तीसगढ़ बंद कराबो” उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पूरे प्रदेश का चक्का जाम कर दिया जाएगा और इससे पैदा होने वाली किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति का परिणाम सीधे तौर पर प्रदेश सरकार को भुगतना होगा। इस तीखे बयान के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

इस ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर #JusticeForKoriya ट्रेंड कर रहा है और मामले ने अब एक बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है। स्थानीय प्रशासन भी इस चेतावनी के बाद अलर्ट मोड पर है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राजनीतिक गलियारों में मचे घमासान के बीच करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर की एंट्री ने इस मामले को और भी गरमा दिया है। कोरिया जिले के सोनहत में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार की जघन्य हत्या के बाद जहाँ कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी का दौर चल रहा है, वहीं वीरेंद्र सिंह तोमर के अल्टीमेटम ने ब्यूरोक्रेसी की नींद उड़ा दी है।

Latest

CM विजय ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, वीडियो वायरल

चेन्नई: तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और सुपरस्टार से राजनेता...

Don't miss

CM विजय ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, वीडियो वायरल

चेन्नई: तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और सुपरस्टार से राजनेता...

कतर धमाके में 12 भारतीयों की मौत, PoK पर पाकिस्तान को सख्त अल्टीमेटम और अमेरिका से बड़ी डील!

नई दिल्ली: भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने आज एक बेहद महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें वैश्विक मंचों पर भारत के बढ़ते कदम,...

CM विजय ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, वीडियो वायरल

चेन्नई: तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और सुपरस्टार से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि...

नक्सलवाद के बाद अब ‘अवैध घुसपैठ’ पर प्रहार: गृह मंत्री अमित शाह का नया मिशन, ‘3D रणनीति’ से होगा एक्शन

नई दिल्ली। नक्सलवाद के मोर्चे पर देश में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद, अब केंद्र सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए...