Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

नकटी विस्थापन विवाद: AAP ने विधायक अनुज शर्मा के निवास का किया घेराव, सम्मानजनक पुनर्वास की उठाई मांग

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में विस्थापित परिवारों के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को धरसींवा विधायक अनुज शर्मा के निवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने सरकार से प्रभावित परिवारों के लिए सम्मानजनक पुनर्वास सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि गरीबों के घर उजाड़कर विधायक कॉलोनी बनाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के रायपुर जिलाध्यक्ष नवनीत नंदे और यूथ विंग के जिलाध्यक्ष विकास दास मानिकपुरी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नकटी के विस्थापित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

AAP की प्रमुख मांगें

प्रदर्शन के दौरान पार्टी ने सरकार के सामने कई मांगें रखीं। इनमें प्रभावित परिवारों का सम्मानजनक पुनर्वास, चरागाह भूमि पर प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के फैसले पर पुनर्विचार तथा गरीब, मजदूर, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है।

पार्टी नेताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान जनता के विश्वास से मिलता है, न कि गरीबों का आशियाना उजाड़कर। उनका आरोप है कि विकास के नाम पर गरीब परिवारों को विस्थापित करना सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है।

“न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा”

प्रदर्शन में लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान, युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष इमरान खान, प्रदेश कार्यालय प्रभारी शिव शर्मा, महिला विंग की जिला अध्यक्ष अनुराधा शुक्ला सहित पार्टी के कई प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी शामिल हुए।

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि नकटी के सभी प्रभावित परिवारों को न्याय, उचित पुनर्वास और उनके अधिकार मिलने तक पार्टी का लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा।

नकटी विवाद पर बढ़ रही राजनीतिक सरगर्मी

गौरतलब है कि 29 जून को नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद से यह मामला लगातार राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस पहले ही इस मुद्दे पर प्रदर्शन, राज्यपाल से मुलाकात और विधानसभा में मामला उठाने की घोषणा कर चुकी है। अब आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बाद नकटी विवाद को लेकर राज्य सरकार पर राजनीतिक दबाव और बढ़ता दिखाई दे रहा है।

Latest

13 दिनों में ₹13,000 सस्ती हुई चांदी, सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट...

आईटीआई माना में 15-16 जुलाई को होगी तारमिस्त्री परीक्षा, विभाग ने पूरी की तैयारियां

रायपुर। राजधानी रायपुर में जुलाई 2026 की तारमिस्त्री परीक्षा...

Don't miss

13 दिनों में ₹13,000 सस्ती हुई चांदी, सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट...

आईटीआई माना में 15-16 जुलाई को होगी तारमिस्त्री परीक्षा, विभाग ने पूरी की तैयारियां

रायपुर। राजधानी रायपुर में जुलाई 2026 की तारमिस्त्री परीक्षा...

‘सत्र के पहले कार्रवाई का ढकोसला’— करणी सेना के राज शेखावत और वीरेंद्र सिंह तोमर का सरकार पर हमला

रायपुर/कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में हुए चर्चित तिहरे...

13 दिनों में ₹13,000 सस्ती हुई चांदी, सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कीमती धातुओं के...

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में सीटों को लेकर खींचतान तेज, इमरान मसूद के तेवरों के पीछे 143 सीटों का गणित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में नए समीकरण बनने लगे हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच गठबंधन...

दतिया में आशुतोष तिवारी के नामांकन के दौरान भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने थामा हाथ

दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सोमवार को भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने नामांकन दाखिल किया। इस...