Exclusive News:

New Small Speaker Review: Pricing is Not Always the Only Criteria

I understand how that could positively effect your body,...

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

I understand how that could positively effect your body,...

Cool Startups that Will Change Your Perspective on Clothes & Fashion

I understand how that could positively effect your body,...

जन्मदिन पर धार्मिक यात्रा पर निकले वीरेन्द्र सिंह तोमर, गिरौदपुरी में की पूजा

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर का जन्मदिन 14 अगस्त को समर्थकों और संगठन के सदस्यों ने उत्साह के साथ मनाया। जन्मदिन के अवसर पर वीरेंद्र सिंह तोमर गिरौदपुरी धाम पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु बाबा घासीदास जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और गुरु गद्दी के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

वीरेंद्र सिंह तोमर का जन्म 14 अगस्त 1981 को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की कागा तहसील अंतर्गत ग्राम टेसाही में किसान स्वर्गीय ओमप्रकाश तोमर एवं सुशीला तोमर के परिवार में हुआ था। जब वे करीब 9 वर्ष के थे, तब वर्ष 1990 में उनका परिवार छत्तीसगढ़ आ गया। इसके बाद छत्तीसगढ़ ही उनकी कर्मभूमि रही और यहीं उनकी शिक्षा-दीक्षा हुई।

वीरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन का जश्न 13 अगस्त की मध्यरात्रि से ही शुरू हो गया था। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों से रायपुर पहुंचे क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों, सदस्यों और समर्थकों ने उनके निवास पर आतिशबाजी के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन के दिन सुबह वीरेंद्र सिंह तोमर ने अपने घर में स्थापित राधाकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपनी माता सुशीला देवी तोमर के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उनका काफिला गिरौदपुरी धाम के लिए रवाना हुआ। रास्ते में कई स्थानों पर समर्थकों ने उनका स्वागत कर जन्मदिन की बधाई दी।

गिरौदपुरी धाम पहुंचने के बाद वीरेंद्र सिंह तोमर ने अपने साथियों के साथ गुरु बाबा घासीदास जी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने गुरु गद्दी के समक्ष मत्था टेककर क्षमा प्रार्थना की और जीवन में सुख-शांति एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद लिया।

इसके बाद रायपुर के कबीर नगर फेस-4 में समर्थकों और क्षत्रिय करणी सेना के सदस्यों द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ में भी वीरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए। उन्होंने हनुमान जी महाराज के मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

देर रात करीब 11 बजे वीरेंद्र सिंह तोमर का काफिला उरकुरा बस्ती पहुंचा, जहां समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उरकुरा निवासी सुनील सानिया का भी जन्मदिन होने के कारण दोनों के लिए केक काटा गया। वहीं, रात में भोजन के लिए जब तोमर परिवार वीआईपी रोड स्थित होटल पहुंचा तो होटल स्टाफ ने भी सरप्राइज केक कटिंग कराकर वीरेंद्र सिंह तोमर और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं।

भाटागांव स्थित साईंविला के तोमर बंगले में भी देर रात तक समर्थकों और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। समर्थकों ने पुष्प, बुके और पौधे भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इधर, क्षत्रिय करणी सेना की जशपुर इकाई ने भी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर का जन्मदिन सेवा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में सर्किट हाउस गार्डन में पौधरोपण किया गया। साथ ही पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था भी की गई।

इस दौरान संगठन के महामंत्री राजकुमार सिंह, अभय सिंह, प्रवक्ता परमहंस सिंह, वरिष्ठ सचिव पवन सिंह, जिला सचिव हीरा सिंह, पन्नालाल सिंह, उपाध्यक्ष विपिन सिंह, रेवत नायडू, लखन लाल सिंह, सूरज सिंह, सह सचिव संदीप सिंह, रामानंद सिंह, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष संकेत सिंह, महामंत्री आशुतोष, सचिव प्रशिक्षित नाथ शाहदेव, मीडिया प्रभारी दीपेश सिंह, मुकेश, हेमंत सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। समर्थकों ने वीरेंद्र सिंह तोमर के दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Latest

Disha Salian Case: दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा...

J&K Politics: BJP का उमर अब्दुल्ला सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सुनील शर्मा ने दी इस्तीफे की चुनौती

श्रीनगर, 2 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी...

Don't miss

Disha Salian Case: दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा...

J&K Politics: BJP का उमर अब्दुल्ला सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सुनील शर्मा ने दी इस्तीफे की चुनौती

श्रीनगर, 2 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी...

RBI News: सुमन रे बने रिजर्व बैंक के नए Executive Director, 1 सितंबर से संभाली जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 1 सितंबर 2026। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)...

Disha Salian Case: दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला करीब छह साल बाद एक बार फिर चर्चा में आ...

होर्मुज जलडमरूमध्य: होर्मुज से कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर राहत, 1.7 करोड़ बैरल तेल गुजरने का दावा; आंकड़ों पर सवाल

नई दिल्ली, 3 सितंबर 2026। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच वैश्विक कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर राहत की खबर सामने आई...

J&K Politics: BJP का उमर अब्दुल्ला सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सुनील शर्मा ने दी इस्तीफे की चुनौती

श्रीनगर, 2 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) सरकार के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ता नजर आ रहा है।...